फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rained throughout day in Delhi NCR

Weather Update: दिल्ली-NCR को दिन भर भिगोती रही बारिश, कई हिस्सों में जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम की खामियां उजागर

Sun, 13 Jul 2025 09:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Jul 2025 09:29 PM IST
सार

बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव भी हुआ। ड्रेनेज सिस्टम की खामियां फिर से उजागर हुईं। नालों और सीवरों के ओवरफ्लो होने से सरदार पटेल मार्ग, दिल्ली कैंट, रफी मार्ग, शकरपुर, बिंदापुर समेत कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
Rained throughout day in Delhi NCR
रविवार शाम हुई बारिश के दौरान कनॉट प्लेस इलाके से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में दिन भर बारिश होती रही। ऐसे में पारा नीचे खिसक गया। रविवार होने से आवाजाही कम रही ऐसे में सड़कों पर बड़ी दिक्कत नहीं हुई। बीती रात भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी। रविवार को दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, लेकिन वह ज्यादा देर नहीं रही। शाम आते-आते काले बादलों ने डेरा जमा लिया और बारिश हुई।

विज्ञापन

बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव भी हुआ। ड्रेनेज सिस्टम की खामियां फिर से उजागर हुईं। नालों और सीवरों के ओवरफ्लो होने से सरदार पटेल मार्ग, दिल्ली कैंट, रफी मार्ग, शकरपुर, बिंदापुर समेत कई इलाकों में जलभराव से लोगों को दो-चार होना पड़ा। यही नहीं, निचले इलाकों में पानी लोगों के घर में घुस गया। कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक वेधशाला में चार, लोधी रोड में 8.1, राजघाट में 7.5, नजफगढ़ में सात, आया नगर में 5.7, पालम में 1.3 और रिज में 0.4 बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 67 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक वेधशाला में 34.8, रिज में 33.4, पालम में 33.1, राजघाट में 33.2, आया नगर में 33 और नजफगढ़ में 32.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26.5, रिज में 25.6, सफदरजंग में 25.1, पालम में 25.5 और राजघाट में 26.9 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed