{"_id":"9bd263f13a2072307596bce140ef73f2","slug":"raina-law-to-shift-gears-in-bdnauli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की पारी देखने के लिए यहां है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद की पारी देखने के लिए यहां है तैयारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 26 Mar 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मैच को देखने को लेकर स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की होने वाली दुल्हन प्रियंका चौधरी के पैतृक गांव बामनौली में भी पूरी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
बुधवार को घरों के अलावा मंदिरों, मस्जिदों में भी टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा कर दुआ की गई। मंदिरों से क्रिकेट मैच का प्रसारण भी सुनाया जाएगा।
विद्युत अधिकारियों ने मैच के दौरान बामनौली गांव में पूरे दिन बिजली सुचारू रखने के भी आदेश दिए। गाजियाबाद में क्रिकेटप्रेमियों ने मैच देखने की पूरी तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए बामनौली गांव के प्रधान महीपाल के घर पर पूरे कार्यक्रम की तैयारी तय की और कंप्यूटर में भी यह कार्यक्रम फीड किया।
विज्ञापन
गांव के घरों में टीम इंडिया की जीत के लिए महिलाओं ने पूजा की। वहीं मंदिरों और मस्जिदों में भी जीत के लिए प्रार्थना और दुआ की गई।
मैच देखने के लिए हेमंत कुमार एडवोकेट के आवास पर प्रोजेक्टर लगाया गया है और वहां पर बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है।
मैच जीतते ही मिठाई बांटी जाएगी और आतिशबाजी भी छुड़ाई जाएगी, क्योंकि इंडिया टीम में बामनौली का होने वाला दामाद सुरेश रैना भी खेल रहा है।
एक्सईएन द्वितीय राकेश वार्ष्णेय ने बृहस्पतिवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान गांव में मैच खत्म होने तक बिजली सुचारु रूप से देने के निर्देश दिए।
फाइनल में भारत, तो मल्टीप्लेक्स में देखें मैच
वर्ल्ड कप में अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, तो क्रिकेट प्रेमियों को मल्टीप्लेक्स में फाइनल मैच देखने का मौका मिलेगा।
इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल के जैम और वैशाली स्थित शॉप्रिक्स मॉल के स्टार-एक्स मल्टीप्लेक्स प्रबंधन ने फैसला लिया है।
शिप्रा मॉल के वरिष्ठ अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि अगर भारत फाइनल में पहुंचा, तो बड़े पर्दे पर मैच दिखाने की पूरी तैयारी है। स्टार-एक्स मल्टीप्लेक्स के सिनेमा मैनेजर अजय वर्मा ने बताया कि वे भी पूरी तरह से तैयार हैं।
मैच का रोमांच रहेगा फुल, बत्ती नहीं होगी गुल
विश्वकप क्रिकेट का अभी तक का सबसे ज्यादा रोमांच बृहस्पतिवार को रहेगा। भारत यदि आस्ट्रेलिया को हरा लेता है तो फाइनल में पहुंचेगा।
पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को मैच के दौरान शहर में पावर कट नहीं होगा। लोगों को भरपूर सप्लाई देने की तैयारी की गई है।
उधर रोडवेज के एआरएम कार्मिक अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि संभाग के तीनों जनपदों के सभी डिपो पर यात्रियों को मैच की अपडेट लगातार दी जाएगी। गाड़ियों के एनाउंस के साथ ही मैच की अपडेट दी जाएगी।