फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raina and Kaif were reached the passport office

ललित मोदी के आरोप पर रैना ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 30 Jun 2015 05:49 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
Raina and Kaif were reached the passport office

क्रिकेटर सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ सोमवार को हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे। दोनों ही खिलाड़ी अपने पासपोर्ट रिन्यूवल कराने यहां पहुंचे थे। इस दौरान रैना-कैफ के प्रशंसकों की भीड़ पासपोर्ट आफिस में लग गई।

विज्ञापन


अपना पासपोर्ट बनवाने आए अन्य आवेदक और पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों में भी स्टार खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही।

सोमवार सुबह पहले सुरेश रैना अपना पासपोर्ट रिन्यूवल कराने पहुंचे। रैना के पासपोर्ट की बुकलेट भर चुकी थी। उन्होंने नॉर्मल सेवा के तहत पासपोर्ट आवेदन किया। इसके साथ ही अपने पासपोर्ट में रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी का नाम भी शामिल कराया।

विज्ञापन

एक दिन में पासपोर्ट चाहते थे रैना

Raina and Kaif were reached the passport office

इसके लिए उन्होंने मैरिज सर्टिफिकेट भी पेश किया। रैना ने एक ही दिन में पासपोर्ट जारी किए जाने की गुजारिश पासपोर्ट अधिकारी नरेंद्र सिंह से की। इस पर पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार नार्मल सेवा का पासपोर्ट एक दिन में जारी नहीं किया जा सकता।

इसके बाद रैना ने अपने पासपोर्ट के लिए तत्काल सेवा की फीस अलग से जमा की। रैना के जाने के कुछ ही देर बाद टीम इंडिया के ऑल राउंडर रहे मोहम्मद कैफ भी डीपीसी में पासपोर्ट आवेदन का काम देखने वाले साबिर अली के साथ अपना पासपोर्ट रिन्यूवल कराने पहुंचे।

कैफ फिलहाल परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। पासपोर्ट आवेदन में भी उन्होंने नोएडा का ही पता भरा। कैफ ने नार्मल सेवा में पासपोर्ट आवेदन किया था। पासपोर्ट अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मोहम्मद कैफ को शुक्रवार तक जंबो पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा।

ललित मोदी मामले पर चुप्पी साधी

Raina and Kaif were reached the passport office

टीम इंडिया के खिलाड़ी सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ से आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और उनके राजनीतिक कनेक्शन की बाबत सवाल पूछा गया, मगर दोनों ही खिलाड़ी इस मामले में चुप्पी साध गए।

रैना और कैफ बोले कि इस मामले में उन्हें कुछ भी नहीं कहना है। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की आईसीसी को लिखी और ट्वीट हुई चिट्ठी में सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा व वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो पर फिक्सरों से रिश्ते होने का शक जताते कहा है कि आईपीएल में एक बुकी ने रैना, जडेजा और ड्वेन ब्रावो को 20-20 करोड़ रुपये कैश या फ्लैट दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed