{"_id":"57bf0afe4f1c1b680cd4fac9","slug":"rain-will-reduce-from-saturday-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार और शनिवार को घटेगी बारिश, 28 से फिर होगी झमाझम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार और शनिवार को घटेगी बारिश, 28 से फिर होगी झमाझम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार सुबह तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश के बावजूद न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश घटेगी, जोकि 28 अगस्त से फिर बढ़ेगी। इस दौरान पंजाब में संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जम्मू-कश्मीर व राजस्थान में ज्यादातर जगह, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी में कई जगह बारिश हुई। बारिश के बावजूद बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को दिन में कई जगह जब बारिश हुई, तो उस दौरान धूप भी निकल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 35.2 डिग्री व न्यूनतम एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
देशभर में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश
देशभर में 27 फीसदी कम 42 मिमी बारिश हुई, तो उत्तर पश्चिम भारत में 21 फीसदी कम 37 मिमी बारिश हुई। 1 जून से 24 अगस्त तक की बात करें, तो देशभर में मानसून की बारिश सामान्य से 2 फीसदी कम हुई है। हालांकि उत्तर पश्चिम भारत में अभी तक सामान्य से 5 फीसदी अधिक 489 मिमी बारिश हुई है। आंकड़े बताते हैं कि 36 सब-डिवीजन में से 10 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि सिर्फ 4 सब-डिवीजन में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने 3 सितंबर तक उत्तर पश्चिम भारत में कई क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही कहा है कि 3 सितंबर के बाद बारिश में कमी आएगी।
दिल्ली का 25 अगस्त का मौसम
अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री
न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री
26 अगस्त को सूर्यास्त 6.49 बजे
27 अगस्त को सूर्योदय 5.57 बजे