फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain will continue through the week in the capital, the temperature will remain at normal levels

राजधानी में पूरे हफ्ते होती रहेगी बारिश, सामान्य स्तर पर रहेगा तापमान 

Tue, 26 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rain will continue through the week in the capital, the temperature will remain at normal levels
बारिश - फोटो : अमर उजाला

इस सप्ताह दिल्ली में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। जबकि बाकी दिनों में भी लगातार बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


इसका आगाज सोमवार से ही हो गया। सुबह की बारिश ने दिल्लीवासियों को उमस भरी गरमी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह की बारिश से दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


पीतमपुरा में 17 मिलीमीटर, नरेला में 15 मिलीमीटर, रिज क्षेत्र में 6.9 मिलीमीटर और पालम मौसम विज्ञान केंद्र पर 0.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिनों अच्छी बारिश की उम्मीद

Rain will continue through the week in the capital, the temperature will remain at normal levels
बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कई स्थानों पर हुई इस बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, दोपहर दो बजे के बाद खिली धूप ने उमस बढ़ाई जिसने गर्मी का अहसास कराया।

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे सप्ताह बारिश होती रहेगी। 26 व 27 जुलाई को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

बाकी दिनों में भी बारिश होगी। इससे दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed