Weather Forecast Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई इलाकों में बारिश, पढ़ें कहां कैसे हैं हालात
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में बुधवार की बारिश के बाद गुरुवार को भी बारिश जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में लगातार वर्षा हो रही है।
दिल्ली-गुरुग्राम के कई इलाकों में कल दिन से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। पावर कट से लोग बेहाल हैं। फरीदाबाद के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं बारिश के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। यहां पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट-
लाइव अपडेट
पंजाब और हरियाणा पहुंच रही है मानसून की अक्षीय रेखा
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा राजस्थान से आगे बढ़ते हुए उत्तर में पंजाब और हरियाणा पर पहुंच रही है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आद्रता एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों पर अपनी आमद दर्ज करा रही है। इन सब कारणों से मानसून में तेजी आई है।आगरा में हो सकती है हल्की बारिश
ताजनगरी को लेकर पूर्वानुमान है कि आज यहां हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। आगरा में सुबह से आसमान में बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी चल रही है। दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में सुबह से बारिश के कारण इसका असर ताजनगरी पर भी होगा।उत्तराखंड के 11 जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने आज अल्मोड़ा और उत्तरकाशी को छोड़कर बाकी 11 जिलों में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से अलर्ट रहने को कहा गया है, साथ ही उनसे लोगों को भी सचेत करने को कहा है।गोरखपुर में शाम तक छाए रहेंगे बादल
गोरखपुर शहर के कुछ इलाकों में बुधवार को दस से 20 मिनट की बारिश हुई तो कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, कुछ इलाके ऐसे रहे जहां बादल उमड़ कर चले गए। वहीं गुरुवार को फिर से उमस भरी गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार शाम तक कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
मानसून के बिगड़े मिजाज से जम्मू-कश्मीर के निचले क्षेत्रों के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही नदियों से दूर रहने की अपील की गई है। बारिश से इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन भी हो सकता है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।फरीदाबाद में अब भी जारी है बारिश
Haryana's Faridabad continues to receive rainfall
— ANI (@ANI) August 20, 2020
IMD predicts 'Cloudy sky with the possibility of development of thunder or lightning' till 24th August for the area. pic.twitter.com/LeZMNjTR00
मध्य व पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान
मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिन के दौरान भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के उत्तर तट में चक्रवात का कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है।गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भारी जलभराव
#WATCH: Severe water-logging at Delhi-Jaipur Expressway in Gurugram after heavy rains in the area. #Haryana pic.twitter.com/9Hnw0kxWd4
— ANI (@ANI) August 20, 2020