{"_id":"9076d9f5995c4876e98f62ad3b3437bd","slug":"rain-spilled-mercury-men-wearing-warm-clothes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरा पारा, लोगों ने पहने गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरा पारा, लोगों ने पहने गर्म कपड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Nov 2015 05:06 AM IST
विज्ञापन
शहर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से लोगों ने कोट, स्वेटर, जैकेट और शॉल का सहारा लिया। स्कूल जाते बच्चे गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश हुई है। 10 नवंबर को छोटी दिवाली पर भी दिल्ली-एनसीआर में बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि औसत से करीब डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह बारिश होने से ठंड बढ़ गई। दोपहर में थोड़ी देर के लिए बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी भी चली।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 नवंबर को जम्मू कश्मीर पर सक्रिय हो सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में 10 नवंबर के आसपास बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। अगले एक से दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिसके कारण रात और सुबह ठंड बढ़ेगी। बारिश के कारण प्रदूषण के कण बैठ गए हैं, इसलिए स्मॉग के आसार नहीं हैं।