फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain on the mountains will be, will remain in plain pink cold.

पहाड़ों पर होगी बारिश, मैदानों में बनी रहेगी गुलाबी ठंड

Sun, 01 Nov 2015 09:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Rain on the mountains will be, will remain in plain pink cold.
गाजियाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में शनिवार की सुबह धुंध देखने को मिला, जिसे कोहरा समझा जा रहा है। मगर मौसम विज्ञानियों से इसे कोहरा नहीं बल्कि धुंध बताया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड की दस्तक अभी इसी तरह बनी रहेगी। पहाड़ों पर बारिश की बूंदे वहां का पारा गिराएगी जिसके बाद अगले एक सप्ताह में उसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिले।
विज्ञापन


फिलहाल दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन में पारा थोड़ा बढ़ेगा। यह बढ़ोतरी न्यूनतम और अधिकतम दोनों में दिखेगी। दिल्ली में शनिवार का मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम पारा 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य रहा जो कि 15.6 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक हवा में जब नमी होती है तो प्रदूषण फैलाने वाले तत्व के छोटे-छोटे कण हवा में लटक जाते हैं। यह हवा में आ जाता है, जिसे धुंध कहते है।

अगर यह कण अधिक होते है तो कई बार आंखों में जलन भी महसूस होती है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव भी रहेगा।


वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहने के साथ हिमालय रेंज (पहाड़ी इलाकों में) हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आने वाले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

जिसका असर आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों के पारे में उतार-चढ़ाव के रूप में दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed