दिल्ली-एनसीआर में दूसरे दिन भी जारी है बारिश, कई इलाकों में भरा है पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से लगातार बारिश जारी है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कई इलाकों में तेज तो कई जगह हल्की बारिश हो रही है। बारिश के कारण जगह-जगह पर जल जमाव हो गया है।
बारिश की वजह से कई जगह पेड़ गिरे हैं। इसके अलावा कई इलाकों में बारिश की वजह से भीषण जाम लगा है। ऑफिस पहुंचने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली के सिविक सेंटर इलाके में भी काफी पानी जमा हो गया है। फरीदाबाद के कई इलाकों में भारी जलभराव की खबर है। गुरुग्राम में भी बारिश हो रही है।
वहीं हरियाणा के हथनीकुंड में आज 1 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस वजह से यमुना नदी में जलस्तर 203.83 मीटर हो गया है। यह खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर नीचे है जो 204 मीटर है।
#Haryana: Severe water-logging in Faridabad Sector 8 following heavy rainfall pic.twitter.com/Ff8flORKro
— ANI (@ANI) July 27, 2018
गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई थी। दिनभर हुई बारिश से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह हुए जलभराव और वाहनों के खराब होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के अलावा लोकल पुलिस सड़कों पर जाम से निपटते नजर आए, लेकिन यह सब बेअसर रहा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
कई जगहों पर दो किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। कई जगहों पर ट्रैफिक लाइट खराब होने से भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। दोपहर बाद ही स्थिति थोड़ी सामान्य हो पाई।
पांडव नगर के पास एनएच-8 की सड़क पर जलभराव के कारण कई लोगों की गाड़ियां खराब हो गईं। इससे रास्ता संकरा हो गया और फिर वहां जाम लग गया। मायापुरी चौक और बदरपुर से महरौली जाने वाली सड़क पर जलभराव होने की वजह से लंबा जाम लग गया।