{"_id":"2f2b724d2a2c42309864f00e4d332777","slug":"rain-in-delhi-ncr-in-next-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR में अगले 48 घंटों में फिर होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR में अगले 48 घंटों में फिर होगी बारिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Mar 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में सोमवार सुबह जोरदार बारिश होने से जाती हुई सर्दी का झोंका एक बार फिर वापस आ गया है।
विज्ञापन
बारिश्ा की वजह से जहां लोगों को सुबह ऑफिस और स्कूल-कॉलेज जाने में देरी हुई तो कुछ जगहों पर पानी भरने से जाम की समस्या भी रही। वहीं एनसीआर के नोएडा, फरीदाबाद के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट हो गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे में फिर से बारिश होने की संभावना है।
रविवार रात से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू की और सोमवार सुबह खुशनुमा मौसम अचानक झमाझम बारिश में तब्दील हो गया। मार्च महीने में हो रही इस बारिश ने ठंड को वापस बुला लिया है।
विज्ञापन