फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in Delhi and ncr bringing relief to people from the heat

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली समेत आस-पास के शहरों में धूल भरी आंधी के बाद बारिश, कई इलाकों में भारी जाम

Fri, 17 Apr 2026 08:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 17 Apr 2026 08:51 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदला रहा है। दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक तेज हवा चली और देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Rain in Delhi and ncr bringing relief to people from the heat
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद लगा जाम - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बीते कई दिनों से सूरज की तपिश अपना कहर बरपा रही थी, लेकिन शुक्रवार को इस पर ब्रेक लग गया। दोपहर तक जहां तेज धूप रही, वहीं करीब 3 बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, आंधी ने आमजन की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को धूल भरी हवाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

लगा लंबा जाम
शाम ढलते-ढलते मौसम और ज्यादा सक्रिय हो गया और रात में कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में जलभराव और भीषण जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर लंबी-लंबी कतारों में वाहन फंसे नजर आए, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हुआ था यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार के लिए बदलाव की संभावना जताई थी और दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 72 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत रही। आंधी-तूफान की गतिविधियों के चलते तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी देखी गई।

विज्ञापन

मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फीयर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मौजूदा मौसम परिवर्तन की वजह मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फीयर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। इसके साथ ही दक्षिणी पंजाब से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक निचले स्तर पर एक ट्रफ भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से दिल्ली के कुछ हिस्सों में शाम तक 3-5 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। पालम क्षेत्र में तेज हवाओं के झोंके भी चले, जिससे मौसम और ज्यादा प्रभावित हुआ।

पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण चली धूल भरी हवा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण धूल भरी हवाएं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचीं, जिससे धुंध और बादलों का जमावड़ा देखने को मिला और हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई।

आने वाले दिन होंगे गर्म
आने वाले दिनों की बात करें तो 18 और 19 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 20 से 22 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि तापमान बढ़ने के साथ कुछ इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है।

खराब श्रेणी में हवा बरकरार, एक्यूआई 263 दर्ज
दिल्ली में हवा की गति और दिशा में बदलाव न होने के चलते फिजा खराब श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 37 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 346 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 341, नोएडा में 292 और गुरुग्राम में 253 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 187 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4950 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 24000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed