फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain Forecast IMD Report Weather is going to change in Delhi NCR Mausam Ki Jankari

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम, मई की होगी कूल-कूल शुरुआत, जानें पूरा पूर्वानुमान

Mon, 28 Apr 2025 07:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Apr 2025 07:40 PM IST
सार

मंगलवार को शाम के समय से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि गरज वाले बादल की गतिविधियां रहेंगी। 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा चलेंगी।

विज्ञापन
Rain Forecast IMD Report Weather is going to change in Delhi NCR Mausam Ki Jankari
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। दो मई को पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इससे ना केवल गर्मी से राहत रहेगी बल्कि आंधी व हल्की बारिश के आसार हैं। इस कारण से 41 डिग्री से ऊपर चल रहा पारा 36-38 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। दरअसल, मानसून सीजन आने से पहले प्री मानसून गतिविधियों की शुरुआत हो रही है। मौसम की यह गतिविधियां दिन की बजाए शाम को होंगी।

विज्ञापन

हवाओं के पूर्वी दिशा में मुड़ने, बादलों की उपलब्धता और नमी के स्तर में बढ़ोतरी इन प्री मानसून गतिविधियों को बढ़ाएंगे। इस कारण से एक मई से चार मई तक मौसम कूल-कूल बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश, गरज वाले बादल, धूल भरी आंधी, तेज हवाएं चलेंगी। दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होगा और शाम और रात को यह गतिविधियां होंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। जहां तक बारिश की बात है तो एक मार्च से अब तक 2.5 मिमी बारिश हुई है। जबकि औसतन 12.5 मिमी बारिश होती है। अब अप्रैल को दो दिन शेष है लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। जबकि मई के शुरूआत में हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बीते कई दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बीते शनिवार शाम को चली तेज आंधी के कारण तापमान में गिरावट होनी शुरु हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब 24 घंटे तक अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

मंगलवार को शाम के समय से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि गरज वाले बादल की गतिविधियां रहेगी। 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। एक व दो मई को मौसम की गतिविधियां ज्यादा देखने को मिलेगी। इन दो दिन के लिए मौसम विभाग ने आंधी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश होगी और 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तीन व चार मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 40.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23.2 डिग्री सेल्सियस
29 अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6:55 मिनट
30 अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 5:42 मिनट

यह भी पढ़ें- Ghaziabad: बिल्डर के खिलाफ धरनारत किसानों का टूटा सब्र, मुंडन कराकर जताया विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed