फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain forecast for Delhi throughout the week yellow alert issued for Tuesday

मानसून से पहले मिला तन-मन को सुकून: दिल्ली में पूरे सप्ताह बरसेंगे बदरा, कल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी

Mon, 24 Jun 2024 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Jun 2024 09:03 PM IST
सार

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, मंगलवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Rain forecast for Delhi throughout the week yellow alert issued for Tuesday
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में मानसून आने में कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में मानसून से पहले ही बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आंधी चली, इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि, उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम की मेहरबानी इस पूरे सप्ताह तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, मंगलवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूटे। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। रात के समय हवा में ठंडक महसूस की गई। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 13 एमएम दर्ज की गई है। जबकि, पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पीतमपुरा व पूसा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

जाफरपुर में 41 पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक जाफरपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर व नजफगढ़ में 40, पीतमपुरा में 39.6, पालम में 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 142 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 185 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम 106, नोएडा में 126, ग्रेटर नोएडा में 144 व गाजियाबाद में 158 एक्यूआई दर्ज किया।

सोमवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---40.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----31.6 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----31 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed