{"_id":"69bd499c8ccc82e95c04de86","slug":"rain-disrupts-sports-schedule-postpones-several-league-matches-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128647-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश ने बिगाड़ा खेल का शेड्यूल, कई लीग मुकाबले स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश ने बिगाड़ा खेल का शेड्यूल, कई लीग मुकाबले स्थगित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश का असर शुक्रवार को दिल्ली के खेल गतिविधियों पर साफ देखने को मिला। लगातार बारिश और गीले मैदानों के कारण कई प्रमुख आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करना पड़ा। इनमें दिल्ली फुटबॉल प्रीमियर लीग और डीडीसीए लीग जैसे अहम टूर्नामेंट शामिल रहे। बारिश के चलते मैदानों की पिच पूरी तरह भीग गई, जिससे मैच कराना संभव नहीं हो सका। खासकर क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में फिसलन भरी सतह खिलाड़ियों के लिए जोखिम भरी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने मुकाबलों को टालने का फैसला लिया।