फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways working towards fulfilling the vision of 'Developed India 2047': Ashok Kumar Verma

‘विकसित भारत 2047’ विजन को पूरा कर रहा रेलवे : महाप्रबंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
- उत्तर रेलवे के 94 अधिकारियों को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में 70वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इसमें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने रेल नेटवर्क के सुचारू संचालन और विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 94 अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय रेल ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसमें उत्तर रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवाचार, कठोर सुरक्षा मानकों, गहन प्रशिक्षण और संरचनात्मक सुधारों को भविष्य की प्राथमिकताएं बताया। उन्होंने ट्रैक रखरखाव और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों से संगठन में सकारात्मक सांस्कृतिक बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने और अधिक नागरिक-केंद्रित सक्रिय व कुशल प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। समारोह में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के साथ-साथ उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों और विभागों को पिछले वर्ष के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 30 दक्षता शील्ड (एफिशिएंसी शील्ड) भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक मोहित चंद्र, सभी प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी व विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed