फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways will build Qutub Road Shraddhanand Foot Over Bridge

Delhi News: रेलवे कराएगा कुतुब रोड श्रद्धानंद फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
सार

नई दिल्ली के सदर बाजार और लाहौरी गेट के बीच रेलवे 225 मीटर लंबे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराने जा रहा है। इसके बाद पहाड़गंज, सदर बाजार, नबी करीम से श्रद्धानंद बाजार, लाहौरी गेट, बल्लीमारान जीबी रोड, फराशखाना, लाल कुआं समेत दूसरे इलाकों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
Railways will build Qutub Road Shraddhanand Foot Over Bridge
फुट ओवर ब्रिज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के सदर बाजार और लाहौरी गेट के बीच की राहगीरों की आवाजाही आसान होने जा रही है। इसके लिए लोगों को रेलवे लाइन लांघने की जरूरत नहीं होगी। करीब एक किमी लंबा चक्कर लगाने की भी मजबूरी नहीं रहेगी। बमुश्किल 225 मीटर लंबे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) से वह एक से दूसरी तरफ जा सकेंगे। रेल प्रशासन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक की आवाजाही बेहतर करने की योजना तैयार कर ली है। 

विज्ञापन


इसके लिए रेलवे एफओबी तैयार करेगा। इसके बाद पहाड़गंज, सदर बाजार, नबी करीम से श्रद्धानंद बाजार, लाहौरी गेट, बल्लीमारान जीबी रोड, फराशखाना, लाल कुआं समेत दूसरे इलाकों की आवाजाही आसान हो जाएगी। रेल अधिकारियों का कहना है कि एफओबी का टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे कुतुब रोड तथा श्रद्धानंद मार्ग के बीच नई दिल्ली यार्ड पार करने के लिए करीब 15.41 करोड़ रुपये का एक नए एफओबी का निर्माण करेगा। इसके बनने से राहगीर नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली के सदर बाजार जाए बिना सीधे इस ब्रिज से नई दिल्ली स्टेशन यार्ड को सुरक्षित पार कर सकेंगे। योजना के अनुसार, यह ब्रिज एक तरफ नबी करीम के इलाके को भी जोड़ेगा। सदर बाजार व श्रद्धानंद मार्ग रेलवे लाइन के दोनों ओर रहने वाले निवासी इससे लाभांवित होंगे। उन्हें एक शार्टकट रास्ता उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों ने की तारीफ
सदर बाजार के कारोबारियों का कहना है कि ब्रिज निर्माण से ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आएगी। बीच सड़क पर लोग नहीं चलकर ब्रिज से जाएंगे। 5-7 मिनट पर राहगीर एक छोर से दूसरे छोर तक पैदल चलकर पहुंच सकेंगे। रेलवे यार्ड के पटरियों से निकलने की मजबूरी नहीं होगी। यह खतरे वाला भी होता है। सदर बाजार के व्यापारी देवराज बावेजा ने बताया कि इन सड़कों को जोड़ने वाली ब्रिज पहले भी थी, लेकिन जर्जर होने की वजह से नए ब्रिज का निर्माण अनिवार्य हो गया था। 

साइकिल वालों को भी मिलेगा लाभ
फुट ओवर ब्रिज को खास डिजाइन किए जाने पर रेलवे सहमति बना रहा है, ताकि पैदल के साथ साइकिल सवार भी इस ब्रिज का लाभ उठा सके। इसके निर्माण पर 15.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार टेंडर आमंत्रित किया गया है।
 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज और अजमेरी गेट साइड को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल वह लोग करते हैं, जिन्हें स्टेशन के किसी प्लेटफॉर्म पर जाना होता है। सदर बाजार और श्रद्धानंद बाजार पहुंचने वाले लोगों के लिए स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज का लाभ नहीं मिलता। बल्लीमारान और उसके आसपास के एरिया के लोगों को सदर बाजार या कुतुब रोड की तरफ जाने-आने में परेशानी होती है। स्थानीय सांसद डॉ. हर्षवर्धन की कोशिश से इस ब्रिज निर्माण की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed