Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways to run eight special trains during the festive season

Delhi NCR News: त्योहारों पर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
नौ नवंबर की रात 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से खुरदा रोड के लिए रवाना होगी ट्रेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आठ विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08639, 20 नवंबर को शाम 6:25 बजे रांची से खुलेगी और अगली सुबह 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08640, सात और 21 नवंबर को रामबाग से रांची के लिए रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 08407 खुरदा रोड से सात नवंबर को दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08408 नौ नवंबर को रात 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और अगली सुबह 10:45 बजे खुरदा रोड पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 06597 यशवंतपुर जंक्शन से 12 नवंबर की सुबह सात बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10:15 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06598 ऋषिकेश से 14 नवंबर को शाम 5:55 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 7:45 बजे यशवंतपुर जंक्शन पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ जंक्शन से सात और 10 नवंबर को रात 11:35 बजे रवाना होकर अगली रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04515 पटना जंक्शन से आठ और 11 नवंबर को रात 11:15 बजे रवाना होगी और अगली रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed