फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways to procure 8,500 testing kits to protect employees from Hepatitis B

Indian Railways: कर्मचारियों को हेपेटाइटिस-बी से बचाने के लिए रेलवे खरीदेगा 8500 जांच किट, और भी योजनाएं

Sat, 08 Nov 2025 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा शनि पाथौली, नई दिल्ली
शनि पाथौली, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 06:11 AM IST
सार

यह किट उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल नई दिल्ली और अंबाला डिविजनल हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि समय पर कर्मचारियों की जांच हो सके और रोग की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
Railways to procure 8,500 testing kits to protect employees from Hepatitis B
demo

विस्तार

रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों की सेहत की सुरक्षा के लिए उत्तर रेलवे हेपेटाइटिस-बी की जांच के लिए टेस्ट किट खरीदेगा। यह किट उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल नई दिल्ली और अंबाला डिविजनल हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि समय पर कर्मचारियों की जांच हो सके और रोग की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन


रेलवे के के अनुसार प्रारंभिक चरण में कुल 8500 टेस्ट कार्ड खरीदे जाएंगे। इनमें से 7000 टेस्ट कार्ड एनआर सेंट्रल हॉस्पिटल नई दिल्ली को और 1500 टेस्ट कार्ड अंबाला डिविजनल हॉस्पिटल को उपलब्ध कराए जाएंगे। इन जांच किटों का उपयोग रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों के साथ-साथ सशर्त यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण में किया जाएगा। रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि “हमारा लक्ष्य केवल इलाज नहीं, बल्कि बीमारी की रोकथाम है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को रहता है हेपेटाइटिस-बी संक्रमण का खतरा
रेलवे प्रशासन के अनुसार, रेलवे में कार्यरत कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं और कई बार विभिन्न संक्रमणों के संपर्क में आ जाते हैं। विशेष रूप से मेडिकल, सफाई, तकनीकी और टिकटिंग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को हेपेटाइटिस-बी जैसी बीमारियों का जोखिम अधिक रहता है। हेपेटाइटिस-बी मुख्य रूप से लीवर को प्रभावित करता है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच से न केवल कर्मचारियों को सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि कार्यकुशलता भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सहित हरियाणा व पंजाब के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
उत्तर रेलवे के अस्पतालों में पहले से आधुनिक पैथोलॉजी लैब, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट की सुविधाएं मौजूद हैं। इन अस्पतालों में हेपेटाइटिस-बी जांच की सुविधा भी प्रमुख रूप से शामिल है। एनआर सेंट्रल हॉस्पिटल नई दिल्ली न केवल दिल्ली मंडल के कर्मचारियों की सेवा करता है, बल्कि यह उत्तर रेलवे के मुख्य रेफरल अस्पतालों में से एक है। वहीं अंबाला डिविजनल हॉस्पिटल हरियाणा और पंजाब क्षेत्र के रेलवे कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। इन दोनों अस्पतालों में आधुनिक प्रयोगशालाएं और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध हैं।


खरीद प्रक्रिया में घरेलू उत्पादों को दी जाएगी प्राथमिकता
जांच किट की खरीद उन्हीं फर्मों से की जाएगी जो एनआर में पंजीकृत हैं। मेक इन इंडिया नीति के तहत घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी। किसी विदेशी कंपनी को तभी अनुमति मिलेगी जब वह भारत सरकार की मान्यता प्राप्त पंजीकरण सूची में हो। किट की डिलीवरी के बाद इनकी वारंटी अवधि 30 महीने तय की गई है। रेलवे आने वाले समय में कर्मचारियों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लिवर फंक्शन टेस्ट और अन्य वायरल संक्रमणों की जांच शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed