{"_id":"669eeefa7d53d656f0091114","slug":"railways-issued-safety-circular-in-rail-derailment-case-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रेल डिरेलमेंट मामले में रेलवे ने जारी किया सेफ्टी सर्कुलर, कर्मचारियों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रेल डिरेलमेंट मामले में रेलवे ने जारी किया सेफ्टी सर्कुलर, कर्मचारियों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया
Tue, 23 Jul 2024 05:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:15 AM IST
सार
आनंद विहार, निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत अन्य स्टेशन मास्टर समेत कई विभागों को यह आदेश दिया गया है कि संरक्षा के साथ किसी तरह की कोताही नहीं करें। सभी स्टेशन मास्टर को सुरक्षा की दृष्टि से किसी आपात स्थिति में सावधानी बरतने और संवेदनशील रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बेपटरी(डिरेलमेंट) और दुर्घटना की शिकार हो रही ट्रेनों को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के सभी स्टेशन मास्टरों को सेफ्टी सर्कुलर जारी किया है। जिसमें सावधानी बरतने वाला निर्देश दिया गया है। आनंद विहार, निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत अन्य स्टेशन मास्टर समेत कई विभागों को यह आदेश दिया गया है कि संरक्षा के साथ किसी तरह की कोताही नहीं करें। सभी स्टेशन मास्टर को सुरक्षा की दृष्टि से किसी आपात स्थिति में सावधानी बरतने और संवेदनशील रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सेफ्टी सर्कुलर में कहा गया है कि रेल फ्रैक्चर की स्थिति में गति प्रतिबंध लगाने के साथ निकटवर्ती स्टेशनों के स्टेशन मास्टर, अनुभाग नियंत्रक, सुरक्षा नियंत्रक को इस बाबत अवगत कराए। निर्देश में कहा गया है कि प्रभावित ब्लॉक सेक्शन के निकटवर्ती स्टेशनों के स्टेशन मास्टर (एसएम) इसकी तत्काल अधिसूचना जारी करेगा। कॉरपोरेट मोबाइल नंबर के साथ ही निजी मोबाइल नंबर पर भी संबंधित सूचना का आदान-प्रदान करें। प्रभावित ब्लॉक सेक्शन में किसी भी ट्रेन के प्रवेश को रोकने के लिए कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
दुर्घटना की स्थिति में यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी आने वाली ट्रेन को प्रवेश करने से पहले सावधानी आदेश के बारे में सूचित करें। किसी भी आकस्मिक गति प्रतिबंध के बारे में एसएम से सूचना प्राप्त होने पर, अनुभाग नियंत्रक को तुरंत संबंधित ब्लॉक अनुभाग में गति प्रतिबंध लगाए। सावधानी आदेश रजिस्टर को निरंतर अपडेट रखें। किसी भी चूक को रोकने के लिए निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करें ताकि कोई भी ट्रेन ब्लॉक सेक्शन को पार न करे।
विज्ञापन