फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways has given approval for construction of 16 rail over bridges and rail under bridges in Delhi

Delhi: रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों की बेरोकटोक होगी आवाजाही, 16 रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज बनेंगे

Wed, 21 May 2025 07:48 AM IST
विजय पुंडीर नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 May 2025 07:48 AM IST
सार

सड़क से वाहनों की आवाजाही की राह में रेलवे क्रासिंग बड़ी बाधा बनती है। उन जगहों पर खासकर, जहां वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। जब भी ट्रेन गुजरती है तो फाटक बंद कर दिया जाता है। इससे फाटक के दोनों तरफ का ट्रैफिक बाधित होता है।

विज्ञापन
Railways has given approval for construction of 16 rail over bridges and rail under bridges in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की 16 रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों की परेशानी दूर होगी। इसके लिए रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) और रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनेंगे। करीब 647 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे क्रासिंग पर आवाजाही सुगम होगी। रेल प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया है। इसमें सिरसपुर, खेला कलां, होलंबी कला, सुल्तानपुर, बल्लीमारान, पुल डफरीन, दयाबस्ती और पुलबंगश सहित रेलवे क्रासिंग शामिल हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सड़क से वाहनों की आवाजाही की राह में रेलवे क्रासिंग बड़ी बाधा बनती है। उन जगहों पर खासकर, जहां वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। जब भी ट्रेन गुजरती है तो फाटक बंद कर दिया जाता है। इससे फाटक के दोनों तरफ का ट्रैफिक बाधित होता है। कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं। ट्रैक्टर, ट्रॉली, बस समेत बाइक सवार जल्दबाजी के चक्कर में फाटक पार करते हैं और ट्रेन की चपेट में आ जाते है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे ट्रेन का परिचालन प्रभावित होता है। कई बार ट्रेन की गति भी थम जाती है। इसे देखते हुए इस दिशा में काम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली-बठिंडा रूट पर घेवरा में आरओबी का निर्माण 109 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इससे पहले की आप सरकार की तरफ से जरूरी औपचारिकताएं पूरी न होने से प्रोजेक्ट रुका हुआ था। दूसरी तरफ नरेला में 165 करोड़ रुपये की लागत से आरयूबी का निर्माण हो रहा है। दिल्ली-अंबाला रूट पर पड़ने वाली सिरसपुर क्रॉसिंग पर आरयूबी का निर्माण 4.76 करोड़ की लागत से होगा। इसकी स्वीकृति रेलवे ने दे दी है। आगे इसी रूट पर खेला कला में भी आरओबी बनाने की मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली-अंबाला ही नहीं, दिल्ली-बठिंडा रेल रूट की क्रॉसिंग को भी खत्म किया जाएगा। इस रूट पर सुल्तानपुर क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने की स्वीकृति दी गई है जो 53.62 करोड़ रुपये से तैयार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed