{"_id":"c0b3b47f3bacb9d6059df4645248de3c","slug":"railway-vendor-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदखुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदखुशी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Mar 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक युवक ने घरेलू कलह के कारण ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
युवक पिछले कई माह से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। परिजनों ने जीआरपी को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, दनकौर निवासी युवक दनकौर रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। युवक की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी और परिजनों से विवाद हो गया।
जिसके कारण वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। रविवार तड़के रोज की तरह युवक घर से दनकौर रेलवे स्टेशन के लिए गया था। उसी दौरान उसने दिल्ली की ओर से आई एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अचानक छलांग लगा दी जिससे उसकी चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
युवक के परिजनों को आसपास के लोगों ने फोन पर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव को उठाकर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। दनकौर जीआरपी चौकी इंचार्ज अजय कुमार का कहना है कि मामले की सूचना उनको नहीं मिली है।
विज्ञापन