{"_id":"f00b70396848ab1e16880ebbcafd2bba","slug":"railway-ticket-reservation-120-days-before-april-1-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अप्रैल से 120 दिन पहले रेल टिकट आरक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 अप्रैल से 120 दिन पहले रेल टिकट आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
पहली अप्रैल से यात्री रेलवे का टिकट चार महीने पहले आरक्षित करा सकेंगे। रेलवे बजट की घोषणा को ध्यान में रख रेलवे प्रशासन ने 120 दिन पहले टिकट कटाने की सुविधा देने वाली है। हालांकि यह नियम ताज, गोमती एक्सप्रेस ट्रेन व विदेशी टूरिस्टों पर लागू नहीं होगा। विदेशी टूरिस्ट अभी भी एक साल पहले यात्रा टिकट ले सकते हैं। नए टिकट में बहुत कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 1 अप्रैल से 60 दिन पहले की बजाय 120 दिन पहले यात्रा टिकट लिया जा सकेगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से एक सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। नए टिकट की साइज तो बढ़ ही जाएगी साथ ही इस टिकट पर हेल्पलाइन नंबर भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
रेल यात्रा की किसी तरह की परेशानी को आप हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकेंगे। बता दें कि रेलवे ने दलालों की परेशानी से बचने के लिए टिकट कटाने की टाइमिंग को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसी के तहत चार महीने पहले टिकट बुक करने के लिए रेलवे ने सर्कुलर जारी कर सभी जोन को सूचित किया है।
विज्ञापन