{"_id":"2aed2b7cad61a38f3989f86949581169","slug":"railway-station-bitten-by-monkeys-baby-unconscious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बंदरों ने बच्ची को काटा, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बंदरों ने बच्ची को काटा, बेहोश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 07 May 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक अब इस कदर बढ़ गया है कि वे खाद्य पदार्थों को ही नहीं लोगों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं।
विज्ञापन
बंदरों के एक झुंड ने प्लेटफार्म नंबर-3 पर एक आठ साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बंदरों के काटने और दहशत की वजह से बच्ची बेहोश हो गई। जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी।
वाकया मंगलवार शाम का है। 8 वर्षीय गुलशान प्लेटफार्म नंबर-3 से विजयनगर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने उसके हाथ में काट लिया।
विज्ञापन
गुलशान के शोर मचाने पर लोग उसकी तरफ दौड़े तो बंदरों ने उसे छोड़ा। बंदरों ने उसके हाथ में काट लिया। जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद बच्ची की मां हसीना उसे अस्पताल से घर ले गई।
विज्ञापन
डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि कर्मचारी बंदरों को खदेड़ते रहते हैं, लेकिन खाने की तलाश में बंदर बार-बार आ जाते हैं। इन्हें पकड़वाने के लिए नगर निगम और डीएम को कई बार पत्र लिखा गया है।
मंकी रिप्लेंट मशीन भी नहीं आ रही काम
प्लेटफार्म नंबर-3/4 के बीच में ही बंदरों को भगाने के लिए मंकी रिप्लेंट मशीन लगाई थी। इसके बाद भी बंदरों की संख्या और आतंक कम नहीं हुआ। रेलवे ने चार अन्य मशीन लगाने का प्रपोजल भेजा है, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली है।