{"_id":"570b481b4f1c1b5e134a6ab8","slug":"railway-staff-in-confusion-regarding-special-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के ठहराव की नहीं दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के ठहराव की नहीं दी गई सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
रेल का इंजन हुआ बेकाबू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ओर से रविवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला शोक नगर के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन की फरीदाबाद रुकने की कोई घोषणा विभाग की ओर से नहीं की गई। जबकि पलवल रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दे दी गई थी। ट्रेन को फरीदाबाद रोकने को लेकर स्टेशन मास्टर भी असमंजस की स्थिति में रहे। जब कंट्रोल से पूछा गया तो पता चला कि ट्रेन को रोका जाए।
विज्ञापन
13 अप्रैल को बैशाखी के मौके पर आनंदपुर में गुरुजी की कुटिया पर होने वाले विशेष आयोजन को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोक नगर के बीच स्पेशल जनसाधारण ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस ट्रेन को फरीदाबाद व पलवल रेलवे स्टेशन पर ठहराव की जानकारी दी गई थी। दिल्ली डिवीजन ने पलवल रेलवे स्टेशन को तो सूचना दे दी, लेकिन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
ट्रेन के सराय रोहिल्ला से रवाना होने तक भी कोई सूचना नहीं दी गई। स्टेशन मास्टर ने जब कंट्रोल से पूछा तो जानकारी मिली कि फरीदाबाद में ट्रेन का ठहराव है, जिसके बाद ट्रेन दोपहर 2:40 बजे फरीदाबाद पहुंची।