{"_id":"6abe532a7ee8dcce64057c4c","slug":"railway-police-solve-theft-case-jewelry-worth-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157420-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेलवे पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, 15 लाख के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेलवे पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, 15 लाख के गहने बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रेलवे पुलिस ने महिला के पर्स से जेवर और मोबाइल चोरी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान फरीदाबाद निवासी 23 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 15 लाख रुपये कीमत के चोरी के जेवर और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पंजाब के अबोहर निवासी महिला 26 सितंबर को ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर बैठी थी। उसने अपना पर्स पास में रखा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति पर्स चोरी कर फरार हो गया। पर्स में रियलमी मोबाइल, दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की बालियां, अंगूठी, तीन मंगलसूत्र, दस्तावेज और नकदी थी। इस संबंध में ई-एफआईआर दर्ज की गई। जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल, सोने की चेन, मंगलसूत्र, बालियां, झुमके, लॉकेट, नोज पिन समेत अन्य आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक सोने की अंगूठी और लॉकेट उसने अपने दोस्त को दे दिया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।