{"_id":"b168f572eb1f7fadab535004ef8f722a","slug":"railway-passengers-will-barely-more-than-24-shuttle-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल 24 से ज्यादा शटल गाड़ियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल 24 से ज्यादा शटल गाड़ियां रद्द
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असावटी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बृहस्पतिवार से दैनिक यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
पलवल से नई दिल्ली की ओर जाने वाली 24 से अधिक शटल व एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन रद्द कर दिया गया है। यह समस्या अब 11 अक्तूबर तक बनी रहेगी।
तुगलकाबाद से पलवल तक फोर्थ लाइन को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। इसी के चलते असावटी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम तेजी से चल रहा है।
इसके चलते 11 अक्तूबर तक कई शटल गाड़ियां रद्द रहेंगी। सबसे ज्यादा परेशानी होडल से नई दिल्ली तक सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को होगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि असावटी में इंटरलॉकिंग का कार्य चलने के कारण 11 अक्तूबर तक गाड़ियों को रद्द करना पड़ा है। इनमें कई एक्सप्रेस गाड़ियां भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर तक आगरा इंटरसिटी से सफर किया जा सकता है, लेकिन 11 अक्तूबर को उसे भी रद्द किया गया है।