फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway Minister Piyush Goyal launches portal Rail Vision Dashboard

अब अपनी सीट पर बैठे-बैठे लाइव देख सकेंगे रेलवे कैसे बना रहा खाना

Tue, 26 Feb 2019 04:53 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 26 Feb 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal launches portal Rail Vision Dashboard
Irctc

अब लाखों यात्री आईआरसीटीसी के किचन में खाना कैसे बन रहा है और उसकी पैकिंग कैसे हो रही है लाइव देख सकेंगे। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को एक पोर्टल ‘रेल दृष्टि डैशबोर्ड लॉन्च’ www.raildrishti.cris.org.in. किया है।

विज्ञापन


रेलमंत्री ने रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रेल दृष्टि डैशबोर्ड पोर्टल पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही, भाड़ा, यात्रियों से होने वाली आय, स्टेशन और टिकट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है ताकि यात्रियों को सभी सुविधाओं की जानकारी मिल सके। पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से ट्रेन, स्टेशन और टिकटों की बिक्री के अलावा यात्री आईआरसीटीसी के किचन से लाइव फीड देख सकते हैं। रेलमंत्री ने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। सभी जानकारियों को साझा करने से पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि टिकट बिक्री के अलावा प्रति दिन, प्रति सप्ताह, प्रतिमाह और प्रतिवर्ष होने वाली आय को भी डैशबोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। शिकायतों को ध्यान में रखने के अतिरिक्त लोग डैशबोर्ड पर रेलवे के 41 घटनाक्रम को भी देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने देश की सेवा की है और प्रतिवर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अब यह उनके जनादेश का समय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed