फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway board chairman regretted that technique left us 20 years behind

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का दुख: तकनीक में हम विदेशों से 20 साल पीछे

Sat, 19 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 12:10 AM IST
सार

-रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने रेलवे में निरंतर सुधार की बताई जरूरतें 
-बेहतरीन सुझावों को पीएम के साथ किया जाएगा शेयर
-शुक्रवार को रेल विकास शिविर की औपचारिक शुरुआत
-खुली बहस में सहभागियों ने निरंतर शिविर आयोजित करने पर दिया जोर
-प्रदर्शनी में दिखाई गई है रेलवे की विकास की तस्वीरें
 

विज्ञापन
railway board chairman regretted that technique left us 20 years behind

विस्तार

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने कहा कि तकनीक के क्षेत्र में हम आज भी विदेशों से 20-25 साल पीछे हैं। यह जरूरी है कि हम भी रेलवे में सुधार लाएं।घ प्रधानमंत्री नख्नरेंद्र मोदी ने खुद इस बात अफसोस जताया था कि जितनी लोगों की रेलवे से अपेक्षाएं हैं उस लेबल पर रेलवे पहुंच नहीं पा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे के प्रगति के साथ ही देश भी प्रगति करेगा। मित्तल शुक्रवार को रेल विकास शिविर में देश भर के 16 जोन से आए करीब 800 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले  प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे के विकास के लिए सुझाव मांगे थे। इसके लिए उन्होंने रेलवे से जुड़ी अपने बचपन की यादें भी शेयर की थी। उन्होंने कहाकि अभी तक जो परम्परा है उसके अनुसार कंसलटेंट नियुक्त कर रेलवे में विकास के सुझाव लिए जाते थे लेकिन अब सरकार ने कंसलटेंट नियुक्त करने के बजाय रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से ही सुझाव लेने की नई परंपरा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेल विकास शिविर के लिए देशभर से करीब सवा लाख सुझाव आए थे जिसमें करीब 800 सुझाव चिन्हित किए गए हैं। इन आठ सौ सुझावों में जो बेस्ट आइडिया आएंगे उन चुनिंदा लोगों से पीएम खुद मिलेंगे। उन्होंने साफ कहा कि जो सुझाव शिविर के माध्यम से आएंगे उसे जरूर लागू किया जाएगा।

इसके पूर्व सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए रेल अधिकारियों ने योगा भी किया। ओपन सेशन में कई अधिकारियों ने शिविर की तारीफ की और आने वाले दिनों में हर वर्ग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारी वर्ग तक के लोगों को शामिल करने की बात कही।


रेलवे बोर्ड के ओएसडी ने तीन दिनों के कार्यकलापों की जानकारी दी। इस शिविर में प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें रेलवे के तकनीकी विकास की जानकारी दी गई है। इस मौके पर महाप्रबंधक उत्तर रेलवे एके पुठिया, डीआरएम अरुण कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed