फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway announces special trains on more than a dozen routes before festivals

यात्रियों की राह होगी आसान: त्योहारों के मद्देनजर रेलवे चलाएगा एक दर्जन स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ियों की सूची

Fri, 08 Oct 2021 08:31 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 08:31 PM IST
सार

अक्तूबर और नवंबर में त्योहारों की वजह से नियमित स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं मिलती हैं। इस कारण दिल्ली से पश्चिम बंगाल व पूर्वांचल की ओर जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी होती है। रेलवे ने इसी को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
railway announces special trains on more than a dozen routes before festivals
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई रूट पर त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आगामी त्योहारों की वजह से नियमित स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिलने की वजह से पश्चिम बंगाल व पूर्वांचल दिशा में जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी होती है। रेलवे ने सुविधाजनक आवागमन के लिए नई दिल्ली-दरभंगा, बरौनी-कटड़ा, चंडीगढ़-गोरखपुर, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा, कटड़ा-वाराणसी, दिल्ली वाराणसी, सियालदह-हरिद्वार व हटिया-गोरखपुर के बीच त्योहार स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 01676/01675 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक ट्रेन होगी। ट्रेन संख्या 01676 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक 11 से 17 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार व बुधवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रात के 10:50 बजे चलेगी व अगले दिन रात के 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुचेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 01670/01669 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल चलेगी। यह ट्रेन (01670) नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 11 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को शाम 7:25 बजे चलेगी। वापसी दिशा में दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में मुरादाबाद बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 01656/01655 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल चलेगी। चंडीगढ़-गोरखपुर 14 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को देर रात 11:15 बजे चलेगी। वापसी दिशा में प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10:10 बजे चलेगी। मार्ग में अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 01638/01637 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल होगी। नई दिल्ली से बरौनी के लिए 12 अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम 7:25 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 01637 बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा और हाजीपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा आनंद विहार से सहरसा के लिए (01662/01661) स्पेशल ट्रेन चलेगी।

ट्रेन संख्या 01662 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा 11 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:10 बजे चलेगी व अगले दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में सहरसा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में यह हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी, बेगुसराय, खगडिया और एस. बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

आनंद विहार से जयनगर के लिए ट्रेन संख्या 01668 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर 12 अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से पूर्वाह्न 10:30 बजे चलेगी। मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, मोकामा जंक्शन, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन और मधुबनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन

माता वैष्णव देवी के लिए भी चलेगी ट्रेन
माता वैष्णव देवी जाना भी यात्रियों के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 01633/01634 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशन को सप्ताह में 3 दिन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01633 नई दिल्ली से 10 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 11:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01634 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को रात 9:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जालधंर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

वैष्णवी देवी के लिए एक अन्य 01654/01653 ट्रेन वाराणसी से चलेगी। ट्रेन संख्या 01654 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-वाराणसी 10 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच चलेगी। प्रत्येक रविवार को कटड़ा से रात के 11:20 बजे चलेगी व वापसी दिशा में 01653 वाराणसी से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6:10 बजे चलेगी। मार्ग में ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, अम्बाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ तथा सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 01671 आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक 11 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच चलेगी। आनंद विहार से प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को रात 11 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 01672 कटड़ा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी व गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

शिव की नगरी के लिए चलेगी ट्रेन
शिव की नगरी वाराणसी के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 01674 दिल्ली जंक्शन-वाराणसी सप्ताह में 3 दिन चलेगी। 12 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच दिल्ली से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। दिल्ली जंक्शन से यह ट्रेन रात के 10:50 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 01673 वाराणसी से यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार को शाम 6:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ तथा सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 01636/01635 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा स्पेशल चलेगी। ट्रेन संख्या 01636 बठिंडा-वाराणसी द्वि-साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी। मार्ग में रामपुराफूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, 
लखनऊ तथा सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसी तरह सियालदाह-हरिद्वार-सियालदाह के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 08187 हटिया-गोरखपुर साप्ताहिक सुपर फास्ट तत्काल प्रभाव से 5 नवंबर तब प्रत्येक शुक्रवार को हटिया से चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08188 गोरखपुर-हटिया प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed