फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raids on hideouts of notorious criminals of Delhi NCR and Haryana

Delhi: 40 टीमों ने दिल्ली-NCR और हरियाणा के कुख्यात अपराधियों के ठिकानों पर की छापेमारी, कई हिरासत में लिए गए

Thu, 18 Sep 2025 09:11 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Sep 2025 09:11 AM IST
सार

550 पुलिसकर्मियों ने 30-40 टीमें बनाकर गैंगस्टरों के सहयोगियों और फाइनेंसर के ठिकानों पर छापेमारी की है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Raids on hideouts of notorious criminals of Delhi NCR and Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका जिले के बाद बाहरी उत्तरी और रोहिणी जिला पुलिस ने गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली में सक्रिय सात गैंगस्टरों के मददगारों के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी, जितेंद्र उर्फ गोगी, नीरज बवानिया, राजेश बवानिया, टिल्लू ताजपुरिया, कपिल सांगवान उर्फ नंदू व नीतू दाबोदिया के शार्प शूटरों और फाइनेंसर और मददगार के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 36 आरोपियों को हिरासत में लिया। जिसमें से पूछताछ कर छह आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिया है। सभी गोगी और टिल्लू गैंग के बदमाश हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने भारी संख्या में हथियार, कारतूस, लाखों रुपये और लाखों के गहने बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


राजधानी में गैंगस्टरों के इशारे पर कारोबारियों, प्रॉपर्टी डीलरों सहित अन्य लोगों पर गोलीबारी करने और उनसे उगाही करने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। हाल ही में द्वारका पुलिस ने विदेश से गैंग चला रहे कपिल सांगवान उर्फ नंंदू और विक्की टक्कर गैंग के मददगारों के घरों पर दबिश दी थी। इसी तरह बाहरी उत्तरी जिला और रोहिणी जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से अपने जिलों में सक्रिय सात गैंगस्टरों के मददगारों के घर पर दबिश दी। इसमें शार्प शूटर, फाइनेंसर और अन्य तरह की मदद पहुंचाने वाले शामिल हैं। बाहरी उत्तरी जिला और रोहिणी जिला ने इन गैंगस्टरों के दिल्ली और हरियाणा के 58 ठिकानों पर दबिश दी। 
विज्ञापन


विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवींद्र यादव के देखरेख में दोनों जिलों के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी और राजीव रंजन के नेतृत्व में 58 टीमों का गठन किया गया। जिसमें करीब 820 पुलिसकर्मी को शामिल हुए। बाहरी उत्तरी जिला की 39 टीमें और रोहिणी जिला पुलिस की 19 टीमें शामिल हुई। अधिकारी के मुताबिक टीम ने पहले उन ठिकानों को सत्यापित किया, जिसपर छापेमारी करनी थी। पुलिस की टीम ने बुधवार रात करीब 12 बजे से दिल्ली और हरियाणा में रहने वाले गैंगस्टरों के मददगारों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस की यह कार्रवाई आठ घंटे तक चली। इन जगहों से पुलिस ने 36 आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घरों से भारी हथियार, गहने, नकदी और कार बरामद की। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने दिल्ली और हरियाणा में की छापेमारी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक बाहरी उत्तरी जिला की 39 टीमों ने दिल्ली के अलावा हरियाणा के सोनीपत में छापेमारी की। 39 टीम में पांच सौ पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं रोहिणी की 19 टीमों ने दिल्ली के अलावा बहादुरगढ़, रोहतक, सांपला, झज्जर सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की। इसमें 320 पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने 25 व रोहिणी जिला पुलिस ने 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इनके घरों की तलाशी ली और यहां से हथियार के अलावा पैसे और गहने बरामद किए।

आरोपियों के घरों से बरामद हथियार व अन्य सामान
बाहरी उत्तरी और रोहिणी जिले की टीमों ने गैंगस्टरों के मददगारों के घरों से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के घरों से पुलिस ने सात पिस्टल, 40 कारतूस, एक मैग्जीन, 49.60 लाख रुपये, लाखों के सोने और चांदी के गहने, 26 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, बुलेटप्रूफ स्कार्पियो कार, एक चाकू, दो लोहे की रॉड बरामद किए हैं


राजधानी में संगठित रूप से गैंग चलाने वाले सात गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। इसका मकसद गैंग के नेटवर्क को तोड़ना है। किसी भी तरह से गैंगस्टरों की मदद करने वालों पर कार्रवाई की गई है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। -रवींद्र यादव, विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, दिल्ली पुलिस
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed