फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rahul tevatiya will play for rajasthan royals in ipl7

आईपीएल-7: 'राहुल' को मिला द्रविड़ के साथ खेलने का मौका

Thu, 13 Feb 2014 09:30 PM IST
दीपक पांडे/ अमर उजाला, फरीदाबाद
दीपक पांडे/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Feb 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
rahul tevatiya will play for rajasthan royals in ipl7

आईपीएल-7 में फरीदाबाद का एक एक और नया चेहरा खेलता हुआ दिखाई देगा। फरीदाबाद के राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने नीलामी के बाद बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य भारतीय टीम में जगह बनाना होगा।

विज्ञापन


सेक्टर-आठ में रहने वाले राहुल ने बताया कि वह करीब पांच साल पहले सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल में चलने वाली विजय यादव अकादमी में अभ्यास के लिए गया था। उस समय वह दसवीं में पढ़ रहा था।
विज्ञापन


अकादमी में प्रवेश के समय कोच विजय यादव ने कहा था कि क्रिकेट के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी होगी, अगर मेहनत करने में हिचक है तो अकादमी में प्रवेश मत लेना, लेकिन राहुल ने भरोसा दिलाते हुए अकादमी में प्रवेश करके क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसके बाद क्लब स्तर पर फिर जिला स्तर पर राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मैचों में लिए 22 विकेट
राहुल ने हरियाणा अंडर-25 की टीम की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने पांच मैचों में 22 विकेट हासिल किए। राहुल के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें रणजी टीम में मौका दिया गया। हालांकि वह रणजी के एक मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन चयनकर्ताओं ने राहुल पर भरोसा कायम रखा।

काफी कुछ सीखने को मिलेगा
राहुल ने बताया कि अंडर-25 में बेहतरीन प्रदर्शन करके यह तो भरोसा था कि रणजी टीम में जगह मिल जाएगी, लेकिन यह भरोसा नहीं था कि राजस्थान रॉयल्स में मौका मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेलकर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना ही गर्व की बात है। उनके पिता केपी तेवतिया ने भी बेटे के चयन पर खुशी जताई।

उपयोगिता साबित करेंगे: कोच
कोच विजय यादव ने कहा कि मोहित शर्मा व राहुल तेवतिया दोनों होनहार खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि अंतिम एकादश में जगह मिलने पर अपनी उपयोगिता साबित करेंगे। पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रभाकर झा ने बताया कि राहुल राजस्थान की तरफ से शानदार प्रदर्शन करके जल्द ही भारतीय टीम में अपनी जगह बनाएगा।


डिवाइन अकादमी में किया अभ्यास
राहुल तेवतिया ने डिवाइन क्रिकेट अकादमी (सेक्टर-नौ) में भी लंबे समय तक अभ्यास किया है, जहां पर उनकी गेंदबाजी को निखारने का काम विजय यादव के भाई राजीव यादव ने किया। राहुल के चयन पर राजीव यादव ने खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed