{"_id":"5e35edb08ebc3e4b350bbb45","slug":"rahul-on-four-and-sonia-to-campaign-on-february-five-for-delhi-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः चार को राहुल और पांच फरवरी को सोनिया उतरेंगी चुनाव मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः चार को राहुल और पांच फरवरी को सोनिया उतरेंगी चुनाव मैदान में
Sun, 02 Feb 2020 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and sonia gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम चरण की ओर है। ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी चार फरवरी को जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह के समर्थन में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे, जबकि पांच को पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी सीलमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी मतीन अहमद के लिए प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारक रविवार से धुआंधार प्रचार करेंगे। दो फरवरी को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नरेला में रोड शो के बाद मुंडका में में दो बैठकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन नदीम जावेद वजीरपुर में रोड शो और लक्ष्मी नगर क्षेत्र में बैठक को संबोधित करेंगे। नगमा ओखला के हाजी कॉलोनी से बैठक को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
तीन फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हरि नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में बैठक को संबोधित करेंगे। कैप्टन अमरिंदर शाम को कालकाजी में आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।
कांग्रेस-राजद गठबंधन को वोट देने की अपील
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पहली बार राजद के साथ गंठबंधन कर चुनावी जंग में उतरी है। इस अवसर पर राजद सांसद मनोज कुमार झा मौजूद थे।
चोपड़ा ने कहा कि बिहार में आरजेडी ने गरीबों और जरूरतमंदों के विकास व उत्थान के लिए कई कार्य किए हैं। दिल्ली में कांग्रेस ने भी पूर्वांचली के हितों को ध्यान रखते हुए कई विकास कार्य किए हैं। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने दिल्ली में रहने वाले सभी पूर्वांचली से कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को समर्थन देने की अपील की।
सोमवार को दिखेगा गठबंधन का रंग
धर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार करेंगे। तेजस्वी दिल्ली चुनाव मं कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।