फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi will talk to traders of Chandni Chowk on Monday

राहुल करेंगे चांदनी चौक के व्यापारियों से बात, बताएंगे कितना हुआ व्यापार का नुकसान

Sun, 05 May 2019 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will talk to traders of Chandni Chowk on Monday
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : Facebook/Priyanka Gandhi Vadra

सोमवार से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। सोमवार से गुरुवार के बीच राहुल गांधी के तीन प्रमुख कार्यक्रम दिल्ली में होंगे जबकि प्रियंका गांधी दो बड़े रोड शो कर जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला वर्तमान सांसद और भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन से है। यह कार्यक्रम ईदगाह रोड, सदर बाजार में शाम पांच बजे होगा। जानकारी के मुताबिक व्यापारी बहुल इलाके चांदनी चौक में वे व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे और बताएंगे कि सरकार की किन गलत नीतियों के कारण व्यापारियों को कितना नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली के लिए राहुल गांधी गुरुवार को शास्त्री पार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गुरुवार को ही उनका एक कार्यक्रम उत्तरी-पश्चिमी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया के लिए भी होगी।
विज्ञापन


वहीं, उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी उत्तरी-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित के लिए एक रोड शो करेंगी और जनता से उन्हें जिताने की अपील करेंगी। इस रोड शो की शुरुआत सीलमपुर चौक से होगी जो चार विधानसभा क्षेत्रों बाबरपुर, घोंडा, सीलमपुर और रोहतासनगर से होकर गुजरेगी। शीला दीक्षित का मुकाबला भाजपा से वर्तमान सांसद मनोज तिवारी और आप नेता दिलीप पांडेय से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का दूसरा रोड शो दक्षिणी दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार विजेंदर सिंह के लिए होगी। यह रोड शो पुष्प विहार से शुरु होकर पुष्प भवन होते हुए दक्षिणपुरी वाल्मीकि मार्ग से होकर जाएगी। इसमें अंबेडकर नगर, देवली और संगमविहार विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। विजेंदर का मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी से है। आप नेता राघव चड्ढा भी यहां अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed