फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rahul gandhi reaches cgo complex to meet student protesting against ssc paper leak

SSC पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले राहुल गांधी, सरकार पर बोला हमला

Sat, 17 Mar 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi reaches cgo complex to meet student protesting against ssc paper leak
राहुल गांधी एसएससी स्टूडेंट्स से मिले - फोटो : ani
एसएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी है। शुक्रवार को इन छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से मिलकर उनकी समस्या जानी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एसएससी का पर्चा लीक होने के मामले में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवाओं के भविष्य से खेलना बंद करे। उन्होंने पूछा कि क्या रोजगार केवल अमीरों के लिए है।
विज्ञापन
वहीं बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने ट्विटर पर भी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए लिखा था, ‘हर साल युवाओं को दो करोड़ नौकरी देने का वादा महज जुमला था। और तो और नौकरियों के लिए पद ही कम कर दिए।’


उन्होंने कहा कि सरकार की नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘साहेब’ को बताना चाहिए कि इस मामले को क्यों छुपाया गया।

गौरतलब है कि सीजीओ कांप्लेक्स के समीप प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बृहस्पतिवार को पकौड़े बनाकर विरोध दर्ज कराया था। इस मौके पर छात्रों ने भ्रष्ट तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकने की प्रतिज्ञा ली।

अलग-अलग पोस्टर-बैनर हाथ में लेकर छात्र यह बता रहे थे कि पकौड़े 10 रुपये प्रति प्लेट मेक इन इंडिया स्कीम के तहत, पकौड़े 10 रुपये पलेट स्टार्ट अप इंडिया स्कीम के तहत और पकौड़े 10 रुपये प्लेट स्टैंड अप इंडिया के तहत। छात्रों ने शाम को वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed