फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi rally in ghaziabad

राहुल गांधी ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, दिया जवाब

Sun, 30 Mar 2014 03:00 AM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi rally in ghaziabad

राहुल गांधी ने इमरान मसूद पर चुप्पी तोड़ते हुए उनके द्वारा प्रयोग की गई भाषा को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की भाषा विनम्रता की है। कांग्रेस कोध की भाषा नहीं बोलती।

विज्ञापन


इससे पहले इसी विवाद की वजह से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शनिवार को सहारनपुर में प्रस्तावित रैली रद्द हुई थी। हालांकि बाद में राहुल ने कहा कि वह सहरानपुर जाएंगे और आज ही रैली करेंगे।
विज्ञापन


इमरान मसूद ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सहारनपुर में आज राहुल की रैली होनी थी लेकिन मसूद की गिरफ्तारी के बाद राहुल की रैली रद्द करने के फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'काम करते तो क्षेत्र न छोड़न पड़ता'

Rahul Gandhi rally in ghaziabad

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार सीधे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर करारा प्रहार बोल दिया है।

शनिवार को गाजियाबाद में अपने उम्मीदवार राज बब्बर के लिए इलेक्‍शन कैंपेन करने पहुंचे राहुल ने यहां से सांसद रहे बीजेपी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर सवाल खड़ करते हुए कहा कि अगर उन्होंने क्षेत्र में काम किया होता तो लखनऊ से चुनाव लड़ने की नौबत न आती।

रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने अपने अंदाज में लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों के सांसद क्षेत्र में आते हैं?

राज बब्बर ने मोदी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi rally in ghaziabad

राज बब्बर ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो गुजरात के छह करोड़ लोगों की हिफाजत नहीं कर सकता वह देश के 125 करोड़ लोगों की हिफाजत क्या करेगा।

गाजियाबाद में राज बब्बर पर दांव लगा चुकी कांग्रेस उन्हें जीताने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

इसीलिए गाजियाबाद के रामलीला मैदान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को खुद ही मतदाताओं को लुभाने पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के साथ बीजेपी अध्यक्ष पर भी सवाल दाग दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed