फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul gandhi interacts with students at PG Men Hostel of Delhi University

Rahul Gandhi in DU: डीयू के पीजी मैन्स हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों संग खाया खाना; इन मुद्दों पर की बात

Fri, 05 May 2023 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 May 2023 09:43 PM IST
सार

राहुल गांधी के साथ छात्रों के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान में दिल्ली एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सहरावत व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी थे। 

विज्ञापन
Rahul gandhi interacts with students at PG Men Hostel of Delhi University
छात्रों के बीच राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी मैन्स हॉस्टल के छात्र उस वक्त हक्के बक्के रह गए, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर उनके बीच पहुंच गए। वह आधा घंटे से ज्यादा समय तक पीजी मैन्स में रहे और छात्रों के साथ बैठकर खाना खाया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ पढ़ाई, रोजगार, बेरोजगारी से संबंधित विषयों पर बातचीत की।

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस स्थित पीजी मैन्स हॉस्टल में मेस में बैठे छात्रों के बीच अचानक राहुल गांधी पहुंच गए। अपने बीच राहुल गांधी को देखकर जहां छात्र हैरान हुए वहीं उनमें उनसे मिलने और बात करने को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के साथ छात्रों के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान में दिल्ली एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सहरावत व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी थे। 
विज्ञापन

कुणाल ने बताया कि राहुल गांधी के यहां आने का कार्यक्रम अचानक बना। भोजन के दौरान उन्होंने छात्रों का हालचाल जाना। साथ ही हॉस्टल में उन्हें किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इस विषय में भी पूछा। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी मुखर्जी नगर में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ बात करने के लिए पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed