फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul attacked on Modi, PM doing personal PR.

राहुल का मोदी पर हमला, पर्सनल पीआर कर रहे हैं PM

Tue, 27 Jan 2015 11:37 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rahul attacked on Modi, PM doing personal PR.

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी हमला बोला। राहुल ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तभी से प्रधानमंत्री पर्सनल पीआर मजबूत करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


गरीब आदमी को जिसकी जरूरत है, वह काम नहीं हो रहे हैं। सिर्फ तीन-चार उद्योगपतियों के काम हो रहे हैं। हर आम आदमी जानना चाहता है कि बातें कब बंद होंगी और काम कब शुरू होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में पहली बार प्रचार के लिए उतरे राहुल गांधी ने काकलाजी विधानसभा में रोड शो किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार फिर आएगी। आम आदमी पार्टी कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस गरीब और कमजोरों की पार्टी है। हम इसलिए वापस आएंगे क्योंकि हम उनका हाथ पकड़े हैं। दिल्ली में तीन-चार मुद्दे हैं, जिसका वादा कांग्रेस कर रही है।

दिल्ली को कम दाम पर बिजली देने का दावा

Rahul attacked on Modi, PM doing personal PR.

राहुल गांधी ने कहा कि हम दिल्ली के लोगों को कम दाम पर बिजली और पानी दिलाना चाहते हैं। गरीबों को रास्ता और सपना दिखाना होगा। हमने वादा किया है कि हमारी सरकार बनी तो ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को स्थायी नौकरी दी जाएगी। हमारी पार्टी राइट टू एजूकेशन की तरह राइट टू शेल्टर का कानून बनाएगी। इससे गरीब लोगों को रहने के लिए छत मिलेगी।

राहुल गांधी ने रोड शो की शुरुआत गोविंदपुरी के राजीव कॉलोनी से की। वहां से करीब दो किलोमीटर चले रोड शो में कांग्रेस के कार्यकर्ता और इलाके के लोग सड़क के दोनों तरफ जोश में दिखे तो राहुल गांधी भी हाथ मिलाते हुए आगे बढ़े।

एक जगह गोलू नाम के एक बच्चा टेंपो पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिसे ऊपर बुलाकर कांग्रेस की टोपी पहनाई। अमूमन कार से रोड शो करने वाले राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह, कालकाजी से प्रत्याशी सुभाष चोपड़ा, ग्रेटर कैलाश से प्रत्याशी शर्मिष्ठा मुखर्जी, कैंपेन कमेटी अध्यक्ष अजय माकन और प्रभारी पीसी चाको के साथ टेंपो पर सवार थे। रोड शो 3:25 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे गोविंद पुरी में खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed