{"_id":"6928514d735b8c194b090d9f","slug":"raghuveer-villars-club-wins-by-64-runs-in-ddca-t20-league-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-114184-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीडीसीए टी20 लीग में रघुवीर विलोलर्स क्लब की 64 रन से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीडीसीए टी20 लीग में रघुवीर विलोलर्स क्लब की 64 रन से जीत
विज्ञापन
गेंदबाज कबीर सचदेवा बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-30 स्थित अरिहंत क्रिकेट अकादमी में बुधवार को खेले गए डीडीसीए टी20 लीग मैच में रघुवीर विलोलर्स क्लब ने आरसीएन को 64 रन से हराया। गेंदबाज कबीर सचदेवा मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रघुवीर विलोलर्स ने 20 ओवर में 170/7 रन बनाए। समीर मलिक ने 52 और असद खान ने 32 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीएन की टीम कबीर की घातक गेंदबाजी के सामने 106 रन पर सिमट गई। शुरुआती झटकों के बाद टीम संभल नहीं सकी। कबीर की हैट्रिक मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और रघुवीर विलोलर्स क्लब को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।