{"_id":"5ce2dc05bdec22076c4ed5bf","slug":"raghav-chadha-writes-letter-to-ec-for-demanding-increasing-security-of-counting-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण दिल्ली के आप प्रत्याशी को गड़बड़ी की आशंका, राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण दिल्ली के आप प्रत्याशी को गड़बड़ी की आशंका, राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Mon, 20 May 2019 10:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 20 May 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
राघव चड्ढा
- फोटो : ani
आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर दक्षिणी दिल्ली के जीजा बाई, आईटीआई स्थित मतगणना केंद्र की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति की भी मांग उठाई है। पार्टी प्रत्याशी राघव चड्ढा की तरफ से चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि केंद्र में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन
एग्जिट पोल के प्रसारण के बाद चुनाव आयोग को लिखे पत्र में राघव चड्ढा ने आशंका जताई है कि इस तरह के एग्जिट पोल चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के मकसद से किए गए होंगे। जमीन पर भाजपा के पक्ष में ऐसी कोई लहर नहीं है, जिससे परिणाम एग्जिट पोल जैसा आए। संभव है कि एग्जिट पोल से माहौल बनाकर ईवीएम में छेड़छाड़ की कोशिश की जाए। ऐसे करने से कोई एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठाएगा और भाजपा अपने हिसाब से परिणामों को प्रभावित भी कर सकेगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग को लिखे पत्र में राघव चड्ढा ने कहा है कि उनके पास विश्वसनीय स्रोतों से खबर आई है कि 21 या 22 मई की रात उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकते हैं। 2017 के एमसीडी चुनाव के दौरान भी इस तरह के वाकये हुए थे। राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह ईवीएम की सुरक्षा के लिए एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति करे। मतदान केंद्र के पास अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए जाएं। इसके अलावा, मतगणना केंद्र में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगे।
विज्ञापन