{"_id":"e61c614d1811f967a012d1c4c6844315","slug":"radium-plate-dividers-are-going-on-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में डिवाइडर पर लगेंगी रेडियम प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में डिवाइडर पर लगेंगी रेडियम प्लेट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनोंदिन बढ़ रहे हादसों से चिंतित परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक ने रोड सेफ्टी मिशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डिवाइडर को साढ़े चार फुट ऊंचा और रेडियम प्लेटों से लैस कराने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
इसके लिए शासन स्तर पर जल्द ही जीडीए और नगर निगम अफसरों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि एसपी ट्रैफिक ने एनसीआर आटो के उद्घाटन के मौके पर जनपद में सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी सहयोग करने की अपील की थी।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त ने कहा कि ट्रांसपोर्ट सिस्टम का तात्पर्य लोगों को सुरक्षित कराना है। ऐसी यात्रा जिसमें हादसों की आशंका कम रहे। उन्होंने कहा कि देश में एक साल में चार हजार लोगों की हत्याएं हुई हैं, जबकि इनसे चार गुना लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई हैं।
विज्ञापन
छह माह में ही 800 लोगों की मौत हेलमेट न लगाने से हुई है। 200 लोगों की मौत बीच सड़क पर वाहन से उतरने के दौरान और 50 लोगों की रेड लाइट जंप करने पर हुई है। ऐसे में रोड रूल्स का पालन करना और कराना सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर जीडीए वीसी और नगर आयुक्त के साथ बैठक की जाएगी। शहर और हाईवे के डिवाइडर को साढ़े चार पुुट ऊंचा उठाकर उस पर रेडियम प्लेट लगाई जाएंगी।
एक्सीडेंट प्वाइंट चिंहित कर इंजीनियरों से जांच कराई जाएगी और इनको रोकने के लिए जरूरी पहल की जाएगी। उन्होंने आटो और बसों को सड़कों पर खड़े होकर सवारी लेने-उतारने पर रोक लगाने के आदेश दिए। चौराहों को सामाजिक संस्थाओं-एनजीओ को गोद देकर ट्रैफिक फ्रेंडली बनाया जाएगा।
गांवों से मिलेगी सस्ती बस सेवा
परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त ने संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए बताया कि अब गांवों से सस्ती बसों में सवारी करने का मौका मिलेगा। इनकी शुरुआत लोहिया गांवों से की गई है।
पहले चरण में लोहिया गांवों से रोडवेज की बसें शहरों-जिला मुख्यालयों तक आवागमन करेंगी। इनमें ग्रामीणों का किराया सामान्य बसों से 25 फीसदी कम लगेगा। रोडवेज के आरएम पीके बोस ने बताया कि संभाग के सभी जिलों में इसकी शुरुआत कर दी गई है।