दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निजात के लिए नया फॉर्मूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब रेडियो लिंक फ्रीक्वेंसी से दिल्ली में जाम से मुक्ति दिलाएगी। चौराहे पर लगे कैमरे रेडियो लिंक फ्रीक्वेंसी के जरिये ट्रैफिक पुलिस के टोडापुर स्थित कंट्रोल रूप से सीधे जुड़ेंगे।
एम्स व धौला कुंआ चौराहे पर हाई फ्रीक्वेंसी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। ये कैमरे जहां जाम से तुरंत मुक्ति दिलाएंगे, वहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ना आसान होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस न्यूयॉर्क की तर्ज पर जाम से निजात दिलाने के लिए ये कदम उठाने जा रही है।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली में इस सिस्टम को पहली बार लाया जा रहा है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से इस तरह के कैमरों को पहली बार लगाया जा रहा है।
ये खास कैमरे कर सकेंगे 50 मीटर की दूरी की रिकॉर्डिंग
संदीप गोयल ने बताया कि शुरू में पांच चौराहों धौला कुआं, एम्स, आईटीओ, आईएसबीटी रिंग रोड और लक्ष्मी नगर मार्केट के सामने विकास मार्ग पर लगाया जाएगा। धौला कुंआ और एम्स चौराहों पर कैमरों को लगाने का काम शुरू हो गया है।
एक चौराहे पर चारों तरफ कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की 50 मीटर से ज्यादा की दूरी तक फोटो व रिकॉर्डिंग की क्षमता है। इस चौराहे पर एक एंटीना लगा होगा। साथ ही चौराहे कि पास की ऊंची इमारत पर एंटीना लगाया जाएगा।
जो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के टोडापुर स्थित हेडक्वार्टर की बिल्डिंग में लगे एंटीना को सिग्नल भेजेगा। यहां से कंट्रोल रूम को सिग्नल जाएंगे। कंट्रोल रूम को तुरंत ये पता लग जाएगा कि फलां चौराहे पर क्यों जाम हो रहा है।
इसके बाद कंट्रोल रूम से मैसेज कर तुरंत जाम को खुलवाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि ये कैमरे रात में भी स्पष्ट पिक्चर व रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने वालों को पकड़ने में भी आसानी होगी।