फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PWD Mechanic Workers Union formulates agitation strategy over pending demands.

Delhi NCR News: लंबित मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर्स यूनियन ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

4 जुलाई 2026 को भिवानी स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री के कैंप कार्यालय पर घेराव करने का निर्णय लिया
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41) से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुचिंद्र वालिया ने की, जबकि संचालन नरेंद्र क्लर्क ने किया। बैठक में प्रांतीय मुख्य संगठनकर्ता योगेश शर्मा और प्रांतीय उपमहासचिव राजेश धनखड़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। कॉमन कैडर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्य एवं रखरखाव को पंचायतों को न सौंपने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा अन्य विभागीय मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। 24 नवंबर 2025 को सिंचाई मंत्री के साथ हुई बैठक में इन मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई थी, लेकिन अब तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।


बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्यभर की शाखाओं में आम सभाएं आयोजित कर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए तैयार किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से प्रमुख अभियंताओं को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। कर्मचारियों ने एचआरए की विसंगतियां दूर करने, सुपरिटेंडेंट को रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नति देने, मेडिकल और शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी तथा वेतन विसंगतियों को समाप्त करने की मांग भी उठाई। बैठक में 4 जुलाई 2026 को भिवानी स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री के कैंप कार्यालय तथा 18 जुलाई 2026 को हिसार में लोक निर्माण विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित मंत्रियों के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि यदि सरकार और विभाग ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article