Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PWD dumping yards to be covered; Rs 91 lakh to be spent

Delhi NCR News: ढके जाएंगे पीडब्ल्यूडी के डंपिंग यार्ड, 91 लाख रुपये होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
चार उपमंडलों की सड़कों के किनारे बनेंगे लोहे के ढांचे, जीआई शीट से ढकेंगे मलबा, धूल और अव्यवस्था से मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों के किनारे बने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खुले डंपिंग यार्ड अब ढके जाएंगे। विभाग ने इन स्थलों को व्यवस्थित करने और धूल के प्रसार पर नियंत्रण के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत चार उपमंडलों की सड़कों पर स्थित डंपिंग यार्ड को लोहे के मजबूत ढांचे और विशेष शीट से कवर किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 91.10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
पीडब्ल्यूडी के दक्षिण-पूर्व रोड-1 डिवीजन की ओर से यह काम उपमंडल एसईआर-11, एसईआर-12, एसईआर-13 और एसईआर-14 के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर कराया जाएगा। योजना के तहत डंपिंग स्थलों पर मजबूत ढांचा तैयार कर उसे प्री-कोटेड गैल्वनाइज्ड आयरन (जीआई) शीट से ढका जाएगा। इसके लिए करीब 2643 वर्गमीटर शीट लगाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

डंपिंग यार्ड ढकने से खुले में रखे निर्माण मलबे और सामग्री से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही सड़क किनारे निर्माण सामग्री बिखरने और अव्यवस्था की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टील के ढांचे के साथ होगी फेंसिंग
निर्माण कार्य में मजबूती के लिए करीब 21.65 टन ट्यूबलर स्टील और 1615 किलोग्राम स्ट्रक्चरल स्टील का इस्तेमाल किया जाएगा। जरूरत के अनुसार ईंटों की चिनाई, सीमेंट प्लास्टर और पेंटिंग भी होगी। डंपिंग स्थलों की सुरक्षा और व्यवस्थित घेराबंदी के लिए करीब 597 मीटर फेंसिंग की जाएगी।

2077 घनमीटर मलबे का होगा निस्तारण
परियोजना के तहत निर्माण कार्य शुरू करने से पहले और उसके दौरान जमा मलबे को हटाने की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए करीब 2077 घनमीटर मलबे को निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जाएगा। विभाग का उद्देश्य डंपिंग स्थलों को व्यवस्थित करने के साथ आसपास के सड़क क्षेत्रों की साफ-सफाई और रखरखाव में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed