फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Purchase of wheat by Government from 1st april

1 अप्रैल से किसान यहां बेच सकेंगे अपनी फसल

Sat, 22 Mar 2014 11:07 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Mar 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
Purchase of wheat by Government from 1st april

ग्रेटर नोएडा में एक अप्रैल से गेहूं खरीद को लेकर राज्य कृषि उत्पादन मंडी के निदेशक ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


निर्देश में वर्ष 2014-15 में गेहूं खरीद के प्रचार-प्रसार, किसानों की सुख-सुविधा तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छलना और नमी मापक यंत्र की व्यवस्था करने को कहा है।

निर्देश में सरकारी खरीद केंद्रों को छोड़कर व्यापारियों/आढ़तियों द्वारा खरीदे किए गए गेहूं की दैनिक आवक की सूचना उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने को कहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रत्याशियों को है शुभ मुहूर्त की तलाश


मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने खरीद केंद्रों पर तैयारी शुरू कर दी है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक डॉ. अनूप यादव ने बताया कि क्रय केंद्रों में आवश्यकता के अनुरूप उपकरणों की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में करीब 55 हजार हेक्टेयर गेहूं की खेती होती है। पिछले साल जिला प्रशासन ने जनपद में कुल 33 क्रय केंद्र बनाए थे लेकिन गोदामों की कमी के कारण गेहूं को दूसरे जिले में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed