फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab By-elections will be semifinals, will decide political direction

पंजाब उपचुनाव होगा सेमीफाइनल, तय करेगा सियासी दिशा

Thu, 14 Jan 2016 12:09 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab By-elections will be semifinals, will decide political direction

योगेंद्र यादव ने बेशक स्वराज अभियान को राजनीतिक दल में तब्दील नहीं किया है। लेकिन यादव पंजाब के उपचुनाव में ताल ठोंकने को तैयार हैं। एक महीने बाद के खंडूर साहिब विधानसभा के उपचुनाव में भाई बलदीप सिंह अभियान समर्थित उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि पंजाब में जमीन तैयार कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने उपचुनाव से दूरी बना रखी है। जबकि अभियान का मानना है कि इसके जरिये पंजाब की जनता का मूड पता चल सकेगा।

विज्ञापन


दरअसल, पंजाब के तरनतारन जिले की खंडूर साहिब विधानसभा सीट सिख राजनीति का अखाड़ा मानी जाती है। पिछले दिनों सिख समुदाय के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का पन्ना फाड़े जाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। विवाद गहराने पर कांग्रेस विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में चुनाव आयोग ने आगामी 13 फरवरी का उपचुनाव की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी गठन से पहले ही स्वराज अभियान ने सक्रियता बढ़ाई

Punjab By-elections will be semifinals, will decide political direction

उपचुनाव का एलान होने के बाद जहां राजनीतिक दल के गठन से पहले ही स्वराज अभियान ने सक्रियता बढ़ा दी है वहीं, आप ने इससे दूरी बना रखी है। वजह यह कि उपचुनाव को लेकर आप का तजुर्र्बा खराब रहा है।


पिछले साल सितंबर में तलवंडी साबो (दमदमा साहिब धार्मिक स्थल) विधानसभा सीट के उपचुनाव में आप उम्मीदवार अपनी जमानत भीनहीं बचा सका था। खंडूर साहिब उपचुनाव का परिणाम नकारात्मक आने पर आप की पंजाब विधान सभा चुनाव की पूरी रणनीति गड़बड़ा सकती है। ऐसे में आप उप चुनाव लड़ने से कतरा रही है।

दूसरी तरफ योगेंद्र यादव आप के असंतुष्ट और ईमानदार कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटे हुए हैं। स्वराज अभियान के बैनर तले पंजाब में सियासी जमीन तैयार हो रही है।

आप से निलंबित धर्मवीर गांधी ने नहीं खोले पत्ते

Punjab By-elections will be semifinals, will decide political direction

सूत्रों के मुताबिक खंडूर साहिब विधानसभा सीट से उप चुनाव के लिए स्वराज अभियान समर्थित उम्मीदवार भाई बलदीप सिंह चुनाव मैदान में होंगे। भाई बलदीप सिंह सूफी संगीतकार हैं। उन्होंने आप के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि सांसद धर्मवीर गांधी (आप से निलंबित) पंजाब में स्वराज अभियान का नेतृत्व कर सकते हैं। हालांकि, गांधी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन वे लगातार आप की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं।

धर्मवीर अमूमन आरोप लगाते हैं कि आप पंजाब की अस्मिता को चुनौती दे रही है। यहां की संस्कृति और राजनीतिक आबोहवा को बाहरी लोग नहीं समझ सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed