फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punita charged millions after drawing paper of admission.

हजार रुपए में कागजात से लाखों वसूलती पुनीता

Sun, 12 Jul 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jul 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Punita charged millions after drawing paper of admission.
फर्जी कागजातों से दिल्ली के प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिला कराने वाले गिरोह की सरगना पुनीता के बारे में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुनीता मात्र एक हजार रुपये में छात्रों का गरीबी का आय प्रमाण पत्र बनवाती थी। इन आय प्रमाणपत्र से वह स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिला करवाती थी और छात्रों के अभिभावकों से दो से आठ लाख रुपये वसूलती थी।

विज्ञापन


पुनीता ने पूछताछ में बताया है कि वह फर्जी कागजात धर्म सिंह से भी बनवाती थी। दिल्ली पुलिस धर्मवीर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अपराध शाखा के एसीपी केपीएस मल्होत्रा की देखरेख में एसआई रितेश की टीम ने शनिवार को पुनीता को लेकर दिल्ली के सात स्कूलों में छापेमारी की।

ये स्कूल है डीपीएस रोहिणी, रोहिणी स्थित बाल भारती, जीडी गोयनका, वेंकटेश्वरा स्कूल, विकास भारती और मॉडल टॉउन स्थित जीडी गोयनका है।

जेल में है पुनीता की बेटी

Punita charged millions after drawing paper of admission.

पुलिस को पुनीता के जरिए स्कूलों में पढ़ाने वाली उन शिक्षिका व शिक्षकों की पहचान करानी थी जो उसे जानती थी। पुनीता का दावा है कि वह इन स्कूलों में कई टीचरों को जानती है।

इन टीचरों के जरिए वह दाखिला करवाती थी। अभी आठ से दस स्कूल ऐसे हैं जहां पुलिस को पुनीता को लेकर छापेमारी करनी है।
पुलिस अधिकारियों के शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार था।

इस कारण ज्यादातर स्कूल बंद थे। स्कूल प्रशासन के लोगों को बुलाया गया तो वह टाइम से स्कूल नहीं पहुंचे। दूसरा शनिवार होने के कारण पुलिस को कुछ ज्यादा कामयाबी नहीं मिली।

गौरतलब है कि अपराध शाखा ने पुनीता को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। पुनीता को फर्जी कागजों से प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिला रैकेट चलाने के मामले में पकड़ा गया है। पुनीता की बेटी जेल में है और उसका पति प्रिंस पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed