{"_id":"401e6cd924bd46eef6dddf9d14f3ea5a","slug":"punch-the-ballot-for-three-positions-the-election-was-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच के तीन पदों के लिए मतदान, रद्द हुआ था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच के तीन पदों के लिए मतदान, रद्द हुआ था चुनाव
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
गांव छांयसा और जवां में रविवार को तीन वार्डो में पंच पद के लिए दोबारा मतदान होगा। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने एक-दूसरे की मतपेटी में मतपत्रों को डाल दिया था।
विज्ञापन
जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की। जांच-पड़ताल के बाद निर्वाचन आयोग ने यहां दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया।
10 जनवरी को गांव छांयसा में पंच वार्ड के 15 और 16 के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने एक-दूसरे की मतपेटी में मतपत्रों को डाल दिया था।
इसी तरह गांव जवां में पंच पद के वार्ड नंबर छह में मतदान से ज्यादा मत पत्र मिले थे। इन दोनों गांवों के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की।
शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने राज्य निर्वाचन आयोग को दोबारा मतदान के लिए पत्र लिखा। जिसपर आयोग ने अपनी रजामंदी देते हुए दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को एक बार फिर दोनों गांव में मतदान केंद्र बनाए गए। दोनों गांव के तीन वार्डो पर रविवार को मतदान किया जाएगा। मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शाम को चार बजे तक होगा।
विज्ञापन
मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही गांव में धारा 144 लगाई गई है।