{"_id":"62c76232caf26e4d8e452b75","slug":"pujari-murdered-for-refusing-to-pay-money-in-sonia-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: पैसे देने से किया इनकार तो पुजारी को पहले गदा से मारा, फिर टूटी लकड़ी पेट में घोंपकर ली जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: पैसे देने से किया इनकार तो पुजारी को पहले गदा से मारा, फिर टूटी लकड़ी पेट में घोंपकर ली जान
Fri, 08 Jul 2022 04:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Jul 2022 04:25 AM IST
सार
पुजारी सोमई राम ने सोनू भट्ट को पैसे देने से मना किया तो सोनू ने गदा उठाकर उन पर हमला कर दिया। घायलवस्था में उन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनिया विहार इलाके में पैसा नहीं देने पर एक युवक ने हनुमान मंदिर के पुजारी पर गदा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान गदा टूट गया। पुजारी अपनी जान बचाने के लिए मंदिर से बाहर भागे, लेकिन आरोपी एक लकड़ी का टुकड़ा लेकर उनका पीछा किया और लकड़ी का टुकड़ा उनके पेट में घोंप दिया।
विज्ञापन
दर्शनार्थी महिलाओं ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। मौके पर आए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। घायल पुजारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान सोमई राम (62) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलत: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के उदयपुर गांव के रहने वाले सोमई राम अपने परिवार के साथ सोनिया विहार तीसरे पुश्ते पर रहते थे। परिवार में पत्नी फूलवती, तीन बेटे हैं। वह सोनिया विहार ढाई पुश्ता यमुना खादर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे। मंदिर के पीछे एक अखाड़ा है, जहां के वह खलीफा भी थे।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बताया कि वह साढ़े चार बजे सुबह में मंदिर आ जाते थे। वहां खलीफाओं और अन्य लोगों के साथ 5.30 बजे आरती करते थे। एक सप्ताह से सोनू भट्ट नाम का युवक रोज मंदिर आता था और मंदिर की सफाई करता था। बुधवार को रोज की तरह पुजारी ने मंदिर खोला। करीब 5 बजे सोनू मंदिर पहुंचा। उसने पुजारी से कुछ रुपये मांगे। पुजारी के पैसे देने से इनकार करने पर उसने गदा उठाकर उन पर हमला कर दिया। घायल पुजारी को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि आरोपी को सुश्रुत टॉमा सेंटर में भर्ती कराया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी गोंडा यूपी का रहने वाला है और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।