फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   public written letter to Against dumping ground in noida

डंपिंग ग्राउंड: आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में हुआ प्रदर्शन, सीएम के नाम लिखा गया लेटर

Sat, 30 Jun 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 30 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
public written letter to Against dumping ground in noida
dumping ground
सेक्टर-145 स्थित मुबारिकपुर में अस्थायी डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने पर 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 6 लोगों की जमानत हो गई थी जबकि 17 जेल भेज दिए गए थे। इसके विरोध में शनिवार को लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जेल में बंद सभी 17 लोगों को को बिना शर्त रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ललित अवाना ने आरोप लगाया कि आंदोलनकारी पर्यावरण बचाने के लिए सेक्टर-145 में डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने गए थे। लेकिन प्राधिकरण, पुलिस व प्रशासन ने अपनी नाकामियों पर पर्दा डालते हुए लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण 42 साल में कूड़ा डालने की स्थायी व्यवस्था नहीं कर पाया है। मौके पर सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में भाकियू (अंबाबत) के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस मौके पर जितेंद्र अंबाबत, अमित अवाना, नीलू बैसोया, हरबीर बाबा, धर्मेंद्र चौधरी, राहुल नागर, लाल नागर, मटरू नागर समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण नहीं हुई सुनवाई 
शनिवार को कोर्ट के वकील हड़ताल पर थे, जिसके कारण जेल में बंद आंदोलनकारियों की सुनवाई नहीं हो सकी। अब सोमवार को सुनवाई होगी। वहीं जिला एवं सत्र न्यायालय गौतमबुद्ध नगर के वकील रणपाल अवाना, पवन कुमार चौधरी, मनोहर भाटी और लाखन भाटी ने कहा है कि आंदोलनकारियों का केस लड़ने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसके लिए डंपिंग ग्राउंड लीगल एड एसोसिएशन बना दी गई है। वकीलों ने कहा कि प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। आंदोलनकारियों तो जनहित की लड़ाई लड़ने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शहर में पड़ा है जगह-जगह कूड़ा

public written letter to Against dumping ground in noida
dumping ground
गंभीर धाराएं लगाना गलत
सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि आंदोलनकारी शांतिपूर्वक विरोध करने गए थे लेकिन उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इतनी गंभीर धाराएं लगा दी गई कि मानो वह बड़े अपराधी हैं। प्रशासन ने सभी को रिहा नहीं किया। सोमवार को अगर बिना शर्त रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

सहयोग करने वालों को आज करेंगे सम्मानित
डंपिंग ग्राउंड संघर्ष समिति के नेता सूबे यादव ने बताया कि रविवार को दोपहर गढ़ी में बैठक बुलाई गई है। बैठक में आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। उधर रवि पहलवान ने बताया कि सेक्टर-123 डंपिंग ग्राउंड को हटाने में जिन लोगों ने सहयोग किया है, उनको सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए रविवार को दोपहर में गिझोड़ कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

शहर में पड़ा है जगह-जगह कूड़ा
डंपिंग ग्राउंड विवाद होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। करीब दो माह से यह स्थिति बनी हुई है। पहले सेक्टर-137 में कूड़ा डंप किया गया। वहां अभी भी कूड़े से बदबू आ रही है। बारिश के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसी तरह से प्राधिकरण ने सेक्टर-54 में भी कई मीट्रिक टन कूड़ा डाल दिया। एनजीटी के आदेश के बाद भी वहां से कूड़ा नहीं हटाया गया।
 

public written letter to Against dumping ground in noida
dumping ground
उसकी बदबू से सेक्टर-53,22,56,57,34 समेत आसपास के सेक्टर के लोग परेशान हैं। यही हाल प्राधिकरण ने सेक्टर-68 में भी किया है। वहां लगातार 15 दिन पर शहर का कूड़ा डाला गया। सेक्टर-123 में भी प्राधिकरण ने कमी नहीं छोड़ी। यहां गड्ढा खोदकर उसमें कूड़ा भर दिया है। बरसात के समय में लोगों को दिक्कत आने वाली है। प्राधिकरण ने जहां भी कूड़ा डला, उसे उठाया नहीं। अब सेक्टर-145 में कूड़ा डाला जा रहा है।

रात के वक्त ट्रैक्टर चोरी छिपे डाल रहे कूड़ा
स्थायी डंपिंग ग्राउंड न होने के कारण कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर गड़बड़ी कर रहे हैं। उन्हें जहां जगह खाली मिल जाती है, वहां पर कूड़ा फेंक रहे हैं। शुक्रवार रात को लोगों ने किसान चौक के आसपास ऐसा ही ट्रैक्टर को कूड़ा डालते देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed