{"_id":"f54ef3c5bfebc0e8bd3ac9f27c76323c","slug":"public-catch-crooks-police-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक पकड़ रही बदमाश, पुलिस ने छोड़ दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक पकड़ रही बदमाश, पुलिस ने छोड़ दिए
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 03 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंप रही है और पुलिस उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के बजाय छोड़ देती है। ऐसा ही एक मामला फेस-3 थाने में देखने को मिला। आरोप है कि मंगलवार को चोटपुर कॉलोनी के लोगों ने पांच बदमाशों को पुलिस के हवाले किया था लेकिन पुलिस ने उनको छोड़ दिया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे चोटपुर कॉलोनी के लोगों ने पांच बदमाशों को वाहन चोरी करते पकड़ा था। कॉलोनी के लोगों ने इस बात की जानकारी फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को दी, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। इसके बाद लोग बदमाशों को लेकर फेस-3 थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों से कहा कि पूछताछ करने के बाद इनकी निशानदेही पर चोरी किए गए वाहन व अन्य माल बरामद कर सभी बदमाशों को जेल भेज दिया जाएगा। मगर पुलिस ने उन्हें जेल भेजने के बजाय छोड़ दिया। बदमाशों को थाने लाने वाले लोगों में से एक विनय यादव का कहना है कि वे पुलिस की सुपुर्दगी में बदमाशों को फेस-3 थाने में छोड़ कर आए थे। बुधवार को भी बदमाशों के बारे में पता किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें जवाब दिया कि अभी पूछताछ की जा रही है। नियम के मुताबिक, किसी भी आरोपी को पुलिस थाने में 24 घंटे से ज्यादा नहीं बैठा सकती है। आरोप है कि पुलिस ने सभी बदमाशों को छोड़ दिया।
इतना ही नहीं बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे फेस-3 थाना अंतर्गत सेक्टर-122 स्थित श्रमिक कुंज में लोगों ने वाहन चोरी करते चार बदमाशों को दबोचा था। हालांकि, उनमें से तीन फरार होने में सफल रहे और एक भारत नामक चोर को पब्लिक ने पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने अब तक उसे भी जेल नहीं भेजा है। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।